*हरहुआ में मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु बीएलओ का प्रशिक्षण 30सितम्बर को*।
—————————————-
*पंचायत चुनावों का बिगुल बजा*
————————————
*हरहुआ*।
हरहुआ विकास खंड में पंचायत चुनावों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लगे बीएलओ का प्रशिक्षण मंगलवार 30 सितम्बर को 11 बजे से ब्लाक सभागार हरहुआ में होगी।
यह जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी हरहुआ धर्मेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण का कार्यक्रम दो पालियों में होगा। प्रथम पाली 11 बजे से एक बजे तक तथा द्वितीय पाली दो बजे से चार बजे तक होगी।
एडीओ पंचायत गुलाब सिंह द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण खंड विकास अधिकारी हरहुआ तथा खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ द्वारा दिया जाएगा ।
एडीओ पंचायत गुलाब सिंह द्वारा यह भी बताया गया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम एक अक्टूबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। प्रधान पद के लिए चुनाव अगले वर्ष की पहली तिमाही में होना संभावित है।
एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह की निगरानी में बीएलओ को उपलब्ध करायी जाने वाली किट सेक्रेटरियों तथा सफाईकर्मियो द्वारा तैयार कर ली गई है।
(फोटो)

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-