*लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच दहशत व्याप्त*
*चोरियों पर अंकुश लगाने में क्षेत्रीय पुलिस नाकाम*
चोलापुर। क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत अहिरौली गांव में रविवार रात चोरों ने एक घर मे खिड़की का सरिया तोड़कर घर से लाखो का माल पार कर दिया। सुबह जगने पर घरवालो को जानकारी हो पाई।
जानकारी के अनुसार अहिरौली गांव निवासी श्रीपतिराज मिश्रा के घर रविवार रात सब लोग खा पीकर सोने चले गए। देर रात चोरों ने घर की खिड़की का सरिया तोड़कर सीधे कमरे में घुसे जहां आलमारी में घर की महिलाओं के गहने और नगदी रखा हुआ था। अलमारी का लॉक तोड़कर चोरो ने गहने और नगदी समेत लगभग डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। श्रीपतिराज मिश्र का मकान एकांत में बने होने के कारण आसपास के लोगो को भी इस बात की भनक नही लग सकी। जब घरवाले सुबह सोकर उठे तो कमरे की हालत देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पिडित श्रीपतिराज ने चोलापुर थाने में इस सम्बंध में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। जिस पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-