*चोरों ने लाखों के माल पर किया हाथ साफ*
*ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर लगाया आरोप रात को गत नहीं करती क्षेत्रीय पुलिस*
चोलापुर। क्षेत्र के अजगरा बाजार से दो दुकानों से हजारों रुपए नकदी और सामान की चोरी की गई। इस मामले में गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है। अजगरा गांव के रहने वाले सुरेश साहनी की मोबाइल की दुकान व उसी से सटी चंद्र भूषण चौहान की इलेक्ट्रिक की दुकान है। दोनों दुकान एक ही मकान में है। मकान के पिछले हिस्से से दरवाजा तोड़कर चोर रात में घुसे हैं जिसमें मोबाइल की दुकान से 22 हजार रुपया व लैपटॉप, मोबाइल और इलेक्ट्रिक दुकान से साढे नौ हजार रुपए सहित इलेक्ट्रिक सामान की चोरी की गई है।सुबह दुकान खोलने पर व्यवसायियों को इस मामले की जानकारी हुई है। इस संबंध में व्यवसायियों के द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है। सूचना पर अजगरा चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-