May 6, 2026

पंकज इईएनटी अस्पताल मरीजों और कर्मचारियों की जिंदगी से खेल रहे- अजय मिश्रा

Spread the love

आलमबाग सिंगार नगर के पंकज इईएनटी अस्पताल मरीजों और कर्मचारियों की जिंदगी से खेल रहा है।

आलमबाग के सिंगारनगर में एक निजी अस्पताल है। इसका नाम है पंकज ईएनडी अस्पताल (नाक, कान व गला )…इस अस्पताल का एक कर्मचारी कल कोरोना पाजटिव निकला। इस कर्मचारी के कोरोना पाजटिव निकलने के बावजूद इस निजी अस्पताल के संचालक न तो अस्पताल को बंद‌ कर रहे हैं और न ही अपने कर्मचारियों वह अन्य स्टाफ की कोरोना जांच ही करवा रहे हैं। उस पर तुर्रा यह है कि सभी कर्मचारियों वह अन्य स्टाफ को तुगलगी फरमान जारी कर दिया गया है कि वे अपने पैसे से जांच कराएं और अस्पताल आना भी अनिवार्य कर दिया है। अस्पताल नहीं आने पर वेतन की कटौती करने की बात कही है। अस्पताल के कर्मचारियों ने डर के मारे अपना नाम जाहिर नहीं कर रहे हैं लेकिन वो खुद भी डरे हुए हैं और अस्पताल में जो भी मरीज आएंगे वो भी खतरे में फसेंगे। जिलाधिकारी महोदय को इस अस्पताल के संचालक के खिलाफ महामारी ऐक्ट के तहत कार्रवाई करनी चाहिए।