आलमबाग सिंगार नगर के पंकज इईएनटी अस्पताल मरीजों और कर्मचारियों की जिंदगी से खेल रहा है।
आलमबाग के सिंगारनगर में एक निजी अस्पताल है। इसका नाम है पंकज ईएनडी अस्पताल (नाक, कान व गला )…इस अस्पताल का एक कर्मचारी कल कोरोना पाजटिव निकला। इस कर्मचारी के कोरोना पाजटिव निकलने के बावजूद इस निजी अस्पताल के संचालक न तो अस्पताल को बंद कर रहे हैं और न ही अपने कर्मचारियों वह अन्य स्टाफ की कोरोना जांच ही करवा रहे हैं। उस पर तुर्रा यह है कि सभी कर्मचारियों वह अन्य स्टाफ को तुगलगी फरमान जारी कर दिया गया है कि वे अपने पैसे से जांच कराएं और अस्पताल आना भी अनिवार्य कर दिया है। अस्पताल नहीं आने पर वेतन की कटौती करने की बात कही है। अस्पताल के कर्मचारियों ने डर के मारे अपना नाम जाहिर नहीं कर रहे हैं लेकिन वो खुद भी डरे हुए हैं और अस्पताल में जो भी मरीज आएंगे वो भी खतरे में फसेंगे। जिलाधिकारी महोदय को इस अस्पताल के संचालक के खिलाफ महामारी ऐक्ट के तहत कार्रवाई करनी चाहिए।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-