*वाराणसी चोलापुर*
*दाद नदी में स्नान करने गए युवक की डूबने से हुई मौत*
चोलापुर /क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पलाहीपट्टी गांव के रहने वाले युवक चांद बाबू पुत्र मोहम्मद अमजद उम्र लगभग 18 वर्ष अपने दोस्तों के साथ घर से दूर राम गांव स्थित नाद नदी में स्नान करने के लिए गया था अचानक दोस्तों ने देखा कि युवक दिखाई नहीं दे रहा है तभी एक दोस्त के द्वारा बताया जाता है कि युवक नदी में डूब रहा है किसी तरह दोस्तों के द्वारा उसे बाहर निकाल कर पलाहीपट्टी स्थित आवास पर लाया जाता है और अपने निजी साधन के द्वारा शहर स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया जाता है वहां पर डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया जाता है इस घटना की सूचना परिवार में मिलते ही कोहराम मच जाता है और सूचना मिलते ही मौके पर चौकी इंचार्ज गोसाईपुर आर के ओझा के द्वारा पंचनामा कर विधिक कार्रवाई की जाती है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-