July 24, 2026

कटने को जा रहे 26 मवेसी को किया गया बरामद- दीपक सिंह

Spread the love

*कटने को जा रहे 26 मवेसी को किया गया बरामद*

चोलापुर क्षेत्र -थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजगरा चौकी के अधीन खरदहा गांव की बाजार की क्रॉसिंग है उस स्थल से 26 गोवंश पशु रात के 1:30 बजे के लगभग बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार अजगरा चौकी हरिओम सिंह मय हमराही के साथ रात में गश्त पर निकले थे उक्त स्थल पर इकट्ठे26 पशु को ट्रक में लाद कर भागने की जानकारी मिलने के उपरांत घेराबंदी करके ट्रक में लादे गए 26 मवेशी को तत्काल बरामद किया ।उसी दौरान रात का अंधेरे का लाभ उठाकर ड्राइवर सहित दो और लोग करीब 3 की संख्या में भागते हुए नजर आए पुलिस बल उनका पीछा भी किया लेकिन अंधेरे के साथ साथ बरसात होने के कारण भाग गये। मौके पर उक्त ट्रक को भी बरामद किया गया है। पशु अधिनियम के अंतर्गत चौकी इंचार्ज ने ट्रक मालिक के खिलाफ व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है ।पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हम जांच कर गिरफ्तार करने का भी प्रयास करेंगे।