April 17, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा शनिवार तक स्थगित- अजय मिश्रा

Spread the love

यूपी विधानसभा शनिवार तक स्थगित

★ कार्यसूची शनिवार में परिवर्तित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जो कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के काल में भी सदन की कार्रवाई सोशल डिस्टेंसिंग और करोना के नियमों का पालन करते हुए सदन की कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है।
अभी तक इससे पहले देश में किसी भी विधानसभा में कोरोना काल में सत्र शुरू नहीं हुआ है। पूरे देश के सभी विधानसभा अध्यक्षों एवं मुख्यमंत्रियों की इस बात पर भी निगाह है कि उत्तर प्रदेश सरकार सदन की कार्यवाही कोविड-19 होने के बावजूद कैसे सुचारू ढंग से चलाएंगे। साथी इसके लिए क्या नियम बनाएंगे। इन्हीं नियमों के आधार पर देश के अन्य विधानसभाओं के मुख्यमंत्री मानसून सत्र बुलाने का निर्णय लेंगे।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा कोविड-19 के दौरान देश के अन्य विधानसभाओं के लिए एक प्रकार का नजीर पेश करेंगे।
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र का आज दूसरा दिन था लेकिन दुर्भाग्यवश कल रात में देवरिया विधायक जन्मेजय सिंह का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया।
इस वजह से आज भी सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्र के दरम्यान लगातार दो दिन पूरा सदन शोकाकुल रहा इससे पहले कल चार विधायकों एवं आज लगातार दूसरे दिन पांचवी विधायक का निधन होने के कारण सत्र की कार्यवाही विधायकों को श्रद्धांजलि देकर आज फिर से स्थगित हो गई।
विधानसभा की आज की कार्यसूची कल शनिवार को परिवर्तित कर दी गई है। अब सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
कल सदन सुचारू रूप से चलने पर सरकार के 17 विधेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगेऔर सरकार इन्हें मंजूर कराने की हर कोशिश करेगी हालांकि विपक्ष के सभी दलों ने सरकार के विरोध में सदन में हंगामा करने की पूरी योजना बनाई है।
वैसे सदन में सरकार का पूर्ण बहुमत होने के कारण सभी विधेयक विपक्ष के हंगामे के बावजूद पास हो जाएंगे।
जैसा कि सभी को पता है कि सदन की कार्यवाही मानसून सत्र 3 दिन के लिए रखा गया था जिसमें से पहला दिन शोक निधन प्रस्ताव उसके बाद 2 दिन कार्यवाही के लिए सुनिश्चित था। लेकिन दुर्भाग्य बस अब 2 दिन लगातार दो ब
निधन प्रस्ताव होने के कारण सदन की कार्यवाही शनिवार यानि 22 को होगी। जबकि आमतौर पर शनिवार को सदन नही होता है।
विधायक जनमेजय सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव और श्रद्धांजलि के बाद सदन स्थगित हो गाया।
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में फ़ैसला सर्वदलीय बैठक में बताया गया आज शोक प्रस्ताव लिया जाएगा। उसके बाद सदन की कार्यवाही आज स्थगित हो जाएगी।
सदन में कल पेश होगा 17 विधेयक। शनिवार को विधान सभा बैठेगी।

कल विधानसभा में ये विधेयक कराए जाएंगे मंजूर

उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020

उत्तर प्रदेश आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक 2020

उत्तर प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन द्वितीय (संशोधन) विधेयक 2020

उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल सदस्यों की उपलब्धियों और पेंशन (संशोधन) विधेयक 2020

उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक 2020

उत्तर प्रदेश कारखाना विवाद (संशोधन) विधेयक 2020

उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) विधेयक 2020

कारागार अधिनियम 1894 में (संशोधन) विधेयक 2020

उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर संशोधन विधेयक 2020

उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन भत्ता, और प्रकीर्ण उपबंध (संशोधन) विधेयक 2020

उत्तर प्रदेश कतिपय श्रम विधियों से अस्थाई छूट (संशोधन) विधेयक 2020

उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2020

उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण विधेयक 2020

उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) विधेयक 2020

उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) (संशोधन) विधेयक 2020

कारागार उत्तर प्रदेश (संशोधन) विधेयक 2020 पेश होगा।

*यूपी बीजेपी विधायक #जन्मेजय_सिंह देवरिया से लखनऊ विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए आए थे, देर रात तबीयत खराब की वजह से उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वयोवृद्ध 75 वर्षीय विधायक जन्मेजय सिंह का लखनऊ के एक अस्पताल में दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने निधन हो गया।
विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन था लेकिन देवरिया के विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के कारण पूरा सदन शोकाकुल था।
इस अवसर पर नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के प्रति शोक संवेदना प्रकट की।
इसी दरम्यान सदन में नेता प्रतिपक्ष विधायक ललई यादव ने अपने वह अपने दल की तरफ से शोक संवेदना व्यक्त की। इसी क्रम में बसपा के विधायक लालजी वर्मा एवं कांग्रेस के विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने व भारतीय सुहेलदेव पार्टी के नेता और अपना दल के नेता ने विधायक जनमेजय सिंह के प्रति सदन में शोक व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने भी दिवंगत विधायक को याद करते हुए दु:ख प्रकट किया।
सदन के सभी सदस्यों ने दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने तत्काल
विधानसभा की कार्यवाही कल पूर्वान्ह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।