लखनऊ
योगी सरकार ने प्रदेश में जारी दो दिवसीय लॉकडाउन में किसानों को दी राहत
अब शनिवार और रविवार को भी खुलेंगी खाद-बीज और कीटनाशक की थोक व फुटकर दुकानें
खेती का सीजन देखते हुए सरकार ने लिया फैसला
प्रदेश सरकार ने शनिवार व रविवार को लाकडाउन में भी राज्य में खाद, बीज व कीटनाशक आदि की थोक व फुटकर दुकानें खुली रखने के आदेश जारी किए हैं
अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने शासनादेश जारी किया
सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों को जारी इस आदेश में कहा गया है कि शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक लागू किए जाने वाले लाकडाउन में भी खाद, बीज व कीटनाशक आदि की दुकानें खुली रहेंगी
आदेश में कहा गया है कि इस समय प्रदेश में अच्छी बारिश होने की वजह से खरीफ की फसलों की बोवाई-रोपाई ज्यादा होने की वजह से किसानों के बीच खाद, बीज, कीटनाशक की मांग बढ़ गई है
प्रदेश में खाद, बीज व कीटनाशकों की पर्याप्त उपलब्धता है

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-