सिया राम मिश्र -संपादक की कलम से :
: विधान-परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत उर्फ विवेक यादव उम्र 23 वर्ष की हत्या उसकी मां मीरा यादव ने गला दबाकर की थी । पुलिस ने 24 घंटे में ही इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड का खुलासा कर दिया , वहीं दुसरी तरफ मीरा यादव ने अपने पति सभापति रमेश यादव पर गंभीर आरोप लगाया कि उनके बेटे अभिजीत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी , लेकिन पुलिस ने उनके पति के दबाव में उन्हें फंसा रही है ।
पुलिस के अनुसार मीरा यादव ने अभिजीत को पहले थप्पड़ मारा । ज्यादा नशे में होने के कारण उसका सिर दीवार से टकराया और वह बेहोश हो गया । इसके बाद मीरा ने गुस्से में आकर दुपट्टे से बेटे का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी । इसके बाद वह काफी देर तक शव के पास बैठी रही । कुछ देर बाद मीरा ने पति रमेश यादव और बड़े बेटे अभिषेक को अभिजीत के हार्टअटैक आने की सूचना दी । अभिषेक घर पर पहुंचा , तो वहां बेड पर अभिजीत की लाश पड़ी थी । उसने परिवारीजन से बातचीत की ।
सुबह करीब छह बजे सभापति की पहली पत्नी के बेटे पूर्व विधायक आशीष यादव पहुंचे । वहां काफी देर मंत्रणा के बाद शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू की गई । अचानक सभापति के दारूलशफा आवास पर लोगों की भीड़ बढ़ी तो आस-पास के लोगों को कुछ अंदेशा हुआ । इसी बीच , किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया और पुलिस मौके पर पहुंच गई ।
कैन्ट थाने से पेशी पर जाते समय मीरा यादव ने MVD INDIA NEWS से कहां कि उनके पति उनके पूरे परिवार की हत्या का साजिश रच रहे हैं । थाने में मीरा को पुलिस ने जबर्दस्ती गाड़ी में बैठाकर कोर्ट लेकर चली गई । इसके पहले मीरा यादव का मेडिकल परिक्षण कराया गया । मीरा ने यह भी कहां की सभापति उन्हें और उनके बेटे अभिजीत के साथ सौतेला व्यवहार करते है । खर्च तक के लिए रुपये नहीं देते थे । छोटी से छोटी वस्तु के लिए सभापति के परिवार की तरफ निहारना पड़ता था ।इसके चलते अभिजीत शराब का लती हो गया था ।



More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max