अगवा किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म का आरोप
बड़ागॉव पुलिस कर रही है आरोपियों को बचाने का प्रयास
भाई ने एस एस पी से किया न्याय दिलाने की मांग
बड़ागॉव वाराणसी २३ अक्टुबर — बड़ागॉव थानाक्षेत्र के चिलबिला गांव में १३ अक्टुबर की रात कतिपय लोगों के द्वारा एक १७ वर्षिय किशोरी का अपहरण कर गायब कर दिया । घटना की सुबह परिजनों द्वारा लिखित तहरीर देने के बाद बड़ागॉव पुलिस घटना के तीन दिन बाद किशोरी को बरामद करते हुये परिजनो पर सुलह समझौता करने का दबाव बनाने लगी इंकार करने पर पुलिस ने किशोरी के भाई को मारापीटा लेकिन भाई मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़ा रहा जिसपर पुलिस ने अपहरण का तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करते हुये किशोरी को नारी संरक्षण गृह भेज दिया जबकी परिजन सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते रहे । अंत्वोगत्वा थाने स्तर से न्याय न मिलने पर किशोरी का भाई और उसकी विधवा मां कल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग किया है ।
अगवा किशोरी का भाई नितेश पाल और उनकी विधवा मां अमरावती देवी ने आरोप लगाया है की डबलू पटेल एवं भोनू राजभर सहित अन्य लोग घटना की रात किशोरी को बहला फुसलाकर अगवाकर ले गये तथा उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया । इस बात की लिखित शिकायत १४ अक्टुबर को भाई नितेश के द्वारा किया गया तो पुलिस अगवा किशोरी को १६ अक्टुबर के दिन फुलपुर थानाक्षेत्र के मीरासाहब गांव में एक कमरे से एक युवक के साथ बरामद किया । थाने पर पुलिस ने नितेश को डरा धमकाकर सुलह समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन उसका भाई मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ा रहा अंत्वोगत्वा पुलिस ने १६ अक्टुबर को एक नामजद सहित अन्य अञात के विरूद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुये किशोरी को परिवार वालों की सुपुर्दगी में न देकर नारी संरक्षण गृह भेज दिया । नारी संरक्षण गृह में बहन से मिलने के बाद भाई और उसकी विधवा मां ने कल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के यहां लिखित प्रार्थना पत्र देकर सामुहिक दुष्कर्म के साथ घटना में लिप्त लोगों को बड़ागॉव पुलिस द्वारा बचाने का आरोप लगाते हुये न्याय दिलाने की मांग किया है ।

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza