गाजियाबाद पुलिस
ऑपरेशन प्रहार/Operation PRAHAAR
171 बदमाशों को भेजा जेल, रातों-रात चले अभियान में अपराधियों पर गिरी गाज
पकड़े गए 100 वांछित /वारंटी अभियुक्त
टॉप टेन अपराधी भी गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद
‼️श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के तहत गत रात्रि को लम्बे समय से वांछित / वारंटी अभियुक्तों के धरपकड़ का अभियान चलाया गया जिसके तहत जनपद पुलिस द्वारा कुल 66 वांछित व 34 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्तर्गत धारा -151 CrPC कुल 71 अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनके संबंध में संबंधित थानों पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
इसी क्रम में कल वाहन चैकिंग के दौरान चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में विभिन्न थानों के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 127 वाहन सीज किए गए हैं।
एसएसपी द्वारा आगे भी इस तरह का अभियान चलाकर वांछित / वारंटीयों को पकड़ने हेतु सभी क्षेत्राधिकारी /थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।‼️

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-