July 16, 2026

*सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे का लखनऊ दौरा*

Spread the love

लखनऊ :सेना प्रमुख, जनरल एमएम नरवणे, परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक, एडीसी, ने 07 अगस्त 2020 को लखनऊ छावनी स्थित मुख्यालय मध्य कमान का दौरा किया।

सेना प्रमुख को मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुमन, परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक द्वारा सैन्य आपरेशनल और प्रशासनिक दोनों पहलुओं पर जानकारी दी गई। जनरल नरवणे ने मध्य क्षेत्र में सैन्य बलों की क्षमता वृद्धि और आपरेशनल प्रभावशीलता और बुनियादी ढांचे के विकास को सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने ऑपरेशनल तैयारियों के उच्च स्तर को प्राप्त करने के लिए मध्य कमान के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की। जनरल नरवणे ने उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत कठिन मौसम की स्थिति में काम कर रहे अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की ।

लखनऊ से प्रस्थान करने से पहले, जनरल नरवणे ने उत्तर प्रदेश की माननीया राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की।