April 14, 2026

DM कैम्प कार्यालय पर 15 अगस्त  को लेकर बैठक – बर्नाड गौडी

Spread the love

वाराणसी। जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर 15 अगस्त  को लेकर बैठक की गयी। इस बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग और सभी जरूरी एहतियात पर विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रमों को करने का निर्देश दिया गया , साथ ही सभी को मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की भी बात कही गयी।

बता दें कि एडीएम नागरिक आपूर्ति नलिनी कांत सिंह ने बैठक के दौरान  कहा कि 15 अगस्त के समस्त कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए प्रभातफेरी, क्रास कंट्री रेस को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

वहीं इसके अलावा सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों में ध्वजारोहण कार्यक्रमों में बच्चों को शामिल नहीं किये जाने का भी निर्णय लिया गया है। स्कूल में केवल स्टाफ को के उपस्थिति रहनी अनिवार्य है। 15 अगस्त के दिन सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा।उस समय सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्व की भांति अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।