April 14, 2026

वाराणसी में 15 अगस्त के मद्देनजर DM ने जारी किए निर्देश

Spread the love

15 अगस्त के मद्देनजर DM कैंप कार्यालय पर हुई बैठक, जारी हुए ये निर्देश

बता दें कि एडीएम नागरिक आपूर्ति नलिनी कांत सिंह ने बैठक के दौरान  कहा कि 15 अगस्त के समस्त कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए प्रभातफेरी, क्रास कंट्री रेस को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

वहीं इसके अलावा सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों में ध्वजारोहण कार्यक्रमों में बच्चों को शामिल नहीं किये जाने का भी निर्णय लिया गया है। स्कूल में केवल स्टाफ को के उपस्थिति रहनी अनिवार्य है। 15 अगस्त के दिन सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा।उस समय सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्व की भांति अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।