June 10, 2026

सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं – अजय मिश्रा

Spread the love

“सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।”

– पीएम श्री मोदी

साथियो, 7 अगस्त को National Handloom Day है। भारत का Handloom, हमारा Handicraft, अपने आप में सैकड़ो वर्षों का गौरवमयी इतिहास समेटे हुए है।” – पीएम श्री मोदी

हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि न सिर्फ भारतीय Handloom और Handicraft का ज्यादा-से-ज्यादा उपयोग करें, बल्कि, इसके बारे में, हमें, ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को बताना भी चाहिए।” – पीएम श्री मोदी

भारत का Handloom और Handicraft कितना rich है, इसमें कितनी विविधता है, ये दुनिया जितना ज्यादा जानेगी, उतना ही, हमारे Local कारीगरों और बुनकरों को लाभ होगा I” पीएम श्री मोदी

साथियो, विशेषकर मेरे युवा साथियो, हमारा देश बदल रहा है ।

कैसे बदल रहा है?
कितनी तेज़ी से बदल रहा है ?
कैसे-कैसे क्षेत्रों में बदल रहा है ?

एक सकारात्मक सोच के साथ अगर निगाह डालें तो हम खुद अचंभित रह जायेंगे ।” – पीएम श्री मोदी

गांवों से, छोटे शहरों से, सामान्य परिवार से हमारे युवा आगे आ रहे हैं। सफलता के नए शिखर चूम रहे हैं ।” ये लोग संकटों के बीच भी नए-नए सपने संजोते हुए आगे बढ़ रहे हैं।” – पीएम श्री मोदी

कुछ ऐसा ही हमें अभी हाल ही में जो Board exams के result आये, उसमें भी दिखता है । आज ‘मन की बात’ में हम कुछ ऐसे ही प्रतिभाशाली बेटे-बेटियों से बात करते हैं ।” – पीएम श्री मोदी