June 10, 2026

लखनऊ पुलिस का सराहनीय कार्य – अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ : एक 8 वर्ष की बच्ची बिल्लौचपुरा थाना बाजार खाला अपने घर से गायब हो जाती है।

बच्ची बोलने और सुनने में असमर्थ है और बच्ची मानसिक बीमार है।

जैसे ही घर वालों की तरफ से यह सूचना पुलिस को दी जाती है पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो जाती है सबसे बड़ी समस्या जो आ रही थी की बच्ची बोल नहीं सकती थी सुन नहीं सकती थी और मानसिक बीमार थी इसको लेकर पुलिस महकमा खासा चिंतित था।

*जैसे ही खबर साफ-सुथरी छवि वाले पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत कुमार पांडे को मिलती है वैसे ही कमिश्नर लखनऊ सक्रिय हो जाते हैं अपने मातहतों को बुलाकर उचित दिशा निर्देश देते हैं इस पूरे मामले में 25 पुलिस की टीमें लगाई जाती हैं बाजार खाला अंतर्गत सभी सीसीटीवी कैमरे देखे जाते हैं और साफ-सुथरी छवि और ईमानदार पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत कुमार पांडे घटनास्थल का स्वयं दौरा करते हैं और परिवार वालों से बात करते हैं।*

पूरी कमान काम के प्रति बेहद सजग आईपीएस अधिकारी डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को दी जाती है जैसा कि उनके विषय में कहा जाता है कि काम को लेकर बेहद सजग रहते हैं और पुलिस के अंदर एक टीम भावना पैदा करके काम करने में ज्यादा विश्वास करते हैं जिसका नतीजा यह रहा की किसी अनहोनी से पहले ही 8 वर्ष की बच्ची को सकुशल 3 बजे के आसपास सुबह सकुशल बरामद कर लिया जाता है।

पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत कुमार पांडे ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी नजर बनाए रखी थी और समय-समय पर अपने मातहतों को उचित दिशा निर्देश भी दे रहे थे।

*काम के प्रति बेहद सजग आईपीएस अधिकारी डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी पुलिस टीमों की निगरानी कर रहे थे और पुलिस की सक्रियता और पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत कुमार पांडे के पूरे मामले में अपनी नजर बनाए रखने का नतीजा यह रहा कि लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया।*

लड़की को सकुशल परिवार वालों के सुपुर्द किया गया परिवार वालों ने लखनऊ कमिश्नरेट की भूरी भूरी प्रशंसा की और पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाए।