झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी है. मुख्यमंत्री श्री सोरेन को एक ई-मेल के जरिये यह धमकी दी गयी है. पुलिस प्रवक्ता सुमन गुप्ता ने शुक्रवार (17 जुलाई, 2020) को यह जानकारी दी |
सुमन गुप्ता ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार को जाने से मारने की धमकी दी गयी है. धमकी भरा एक ई-मेल सामने आया है. इस संबंध में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. साइबर सेल की पुलिस पता लगाने में जुटी है कि यह ई-मेल किसने और कहां से भेजा है |
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि प्रोटोन मेल और टूटा नोटा ई-मेल के जरिये सूबे के मुखिया को धमकाया गया है. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि धमकी भरे ई-मेल का सर्वर जर्मनी और स्विट्जरलैंड का है. धमकी के लिए इस्तेमाल किये गये ई-मेल से यूजर का लोकेशन ट्रेस करना आसान नहीं है |
झारखंड पूर्वी सिंहभूम में कोरोना से 6ठी मौत, जमशेदपुर के टीएमएच में एक मरीज ने तोड़ा दम उन्होंने कहा कि कि मामले की तफ्तीश में सीआइडी (CID) और साइबर सेल (Cyber Cell) जुट गयी है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस्तेमाल किये गये मेल के सर्वर से यूजर की जानकारी के लिए साइबर सेल मेल करने की तैयारी में है. उन्होंने कहा कि इस मामले में 13 जुलाई को साइबर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी |

More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-