भारत कोरोना संक्रमित
अबतक का सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हुआ।
पिछले 24 घण्टे में आये नये कोरोना मामले- 32,695
पिछले 24 घण्टे में हुई मौतें-606
कुल कोरोना मामले-9,68,876
कुल सक्रिय मामले-3,31,146
कुल ठीक हुए मरीज-6,12,815
कुल हुई मौतें- 24,915
यू0पी0 ग़ाज़ियाबाद में तैनात आईपीएस अधिकारी और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव। दोनो को कराया गया यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती।
लखनऊ लोकभवन में भी पहुंचा कोरोना का संक्रमण
CM सोशल मीडिया सेल के कर्मी संक्रमित
2 कर्मचरियों को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि
सभी कर्मचारियों को वर्क फार्म होम पर भेजा
कार्यालय को कराया गया सेनेटाइज।
यू0पी0 में लॉकडाउन की बात अफवाह, संपूर्ण लॉकडाउन की बात अफवाह, PM का आभार व्यक्त करते हैं, किसानों के लिए केंद्र ने काम किया, गोरखपुर में यूरिया की रैक पहुंची- CM .
लखनऊ लाकडाउन के अफवाहों को लेकर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया* कि फ़िलहाल 31 जुलाई तक शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। अभी कोई नया आदेश नही जारी किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, महंगे इलाज के कारण कोरोना का कोई मरीज अस्पताल से नहीं लौटना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज का खर्च नियंत्रित किए जाने के मामले में मंगलवार को कहा कि इलाज का खर्च हर राज्य में भिन्न हो सकता है इसलिए कोर्ट इलाज का खर्च रेगुलेट नहीं कर सकता।
हालांकि कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह विचार करे कि निजी अस्पतालों में खर्च रेगुलेट करने के लिए क्या किया जा सकता है।
कोर्ट ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से इस बारे में सभी संबंधित पक्षों और याचिकाकर्ता के साथ बैठक कर गाइड लाइन या आदेश जारी करने की संभावनाओं पर विचार करने को भी कहा है।
*निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज का खर्च नियंत्रित करने का सुझाव।
🟠कोर्ट ने कहा कि कोरोना की मौजूदा स्थिति में इलाज महंगा नहीं होना चाहिए। किसी के अस्पातल पहुंचने में इलाज का खर्च बाधा नहीं बनना चाहिए। महंगे इलाज के कारण कोई अस्पताल से नहीं लौटना चाहिए।
ये टिप्पणियां और निर्देश चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज के खर्च को रेगुलेट किए जाने की मांग वाली सचिन जैन की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिए।
कोर्ट ने सरकार से कहा कि वह सभी संबंधित पक्षों के साथ एक सप्ताह में बैठक करके इलाज खर्च नियंत्रित किये जाने की संभावनाएं तलाशे। बैठक में जो भी निर्णय हो उसे कोर्ट के सामने मंजूरी के लिए पेश किया जाए ताकि इस बारे में कोई आदेश जारी किया जा सके।
केंद्र सरकार को गाइड लाइन की संभावना पर विचार करने को कहा
इससे पूर्व मामले पर बहस के दौरान निजी अस्पतालों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कहा कि अस्पतालों में इलाज खर्च के बारे में राज्यों के अपने अलग-अलग मॉडल हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे देश के लिए इलाज की एक समान सीमा नहीं तय की जा सकती।
इस पर कोर्ट ने कहा कि पूरे देश के लिए समान आदेश देना मुश्किल होगा क्योंकि हर राज्य की स्थिति अलग है। उनके सामने गुजरात का मॉडल है जिसे काफी अच्छा माना गया है। हालांकि उसकी भी आलोचना हुई है और उसे महाराष्ट्र के लिए उपयुक्त नहीं माना जा रहा।
कोर्ट ने कहा कि हम ऐसा नहीं सोचते कि केंद्र सरकार इलाज की कीमतें नियंत्रित करे लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि केंद्र सरकार कुछ भी न करे।
अमेरिका में 24 घंटे में आए 70 हजार नए मामले, अबतक 36 लाख से ज्यादा संक्रमित।
पाकिस्तान पर एक और ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने के लिए जन-सुनवाई आज , इस परियोजना से तबाह होगा पाक।
JNU की गिरफ्तार छात्रा के खिलाफ Delhi Police ने नहीं लीक की जानकारी, ASG का High Court को जवाब।
BIG : बिल गेट्स, जेफ़ बेज़ोस, एलन मस्क समेत कई का ट्विटर अकाउंट हैक।
डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करने की कोई योजना नहीं।
कोरोनिल मामले में रामदेव के खिलाफ FIR को लेकर पुलिस ने दायर की स्टेटस रिपोर्ट
पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
स्टेटस रिपोर्ट में कहा याचिकाकर्ता ने कोरोनिल कभी खरीदी नहीं, न ही कभी इस्तेमाल किया।
याचिकाकर्ता ने रामदेव की प्रेस कॉन्फ्रेंस देख कर शिकायत की।
असम में बाढ़ से अबतक 92 लोगों की मौत, 26 जिलों में 36 लाख लोग प्रभावित।
गुजरात: राज्य सरकार का दावा, कोविड-19 मृत्यु दर 6.5 से गिरकर 1.5 फीसदी हुई।
बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 157 लोगों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 20173 हुए।
जम्मू-कश्मीरः हाई कोर्ट का निर्देश, अमरनाथ यात्रा पर जल्द फैसला ले श्राइन बोर्ड।
यूपी: बागी विधायक अदिति सिंह और राकेश सिंह की सदस्यता पर रार, विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ HC जाएगी कांग्रेस।
गोरखपुर : अपराधी राकेश यादव ने किया सरेंडर,25 हज़ार का ईनामी ने किया सरेंडर,गंभीर अपराधों के 48 मुकदमें दर्ज हैं,कई थानों पर गंभीर अपराधों के मुकदमें।
गोरखपुर :बॉटलिंग प्लांट पर 53 लाख का जुर्माना,4 साल से बिजली जला रहा था प्लांट,निगम की विजलेंस टीम ने की छापेमारी, प्रबंधक और ठेकेदार पर दर्ज कराया केस,गीडा स्थित (IOC) के बॉटलिंग प्लांट का मामला।
लखीमपुर : नेपाल सीमा सील पर नहीं रुक रही तस्करी,SSB ने 36 बोरी खाद बरामद किया,खाद ले जा रही 15 साइकिलें भी बरामद,SSB 39वीं वाहिनी ने की बरामदगी । गुजरात गुजरात में भूकंप के झटके,भूकंप के झटके महसूस किए गए
7.40 बजे राजकोट में महसूस किए गए,भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई।
कौसम्बी : रामनगर में बस अड्डे का शिलान्यास , आज सीएम योगी ने किया शिलान्यास, 5.81 करोड़ की कीमत से बनेगा बस स्टॉप।
दिल्ली- सोनिया गांधी का कार्यकाल हो रहा खत्म,कार्यकाल 10 अगस्त को हो रहा है खत्म,कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं सोनिया गांधी,कार्यकाल बढ़ाने के लिए करनी होगी CWC की बैठक,CWC की बैठक करके फैसला लेना होगा,बैठक में फिर नया अध्यक्ष चुनना होगा, 10 अगस्त तक अगर अध्यक्ष नहीं चुना तो EC देगा दखल ,कांग्रेस को अपना फैसला EC को भी सूचित करना होगा।
लखनऊ- जवाहर भवन और इन्दिरभवन में कर्मचारियों में रोष,नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी,नाराज कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी,भवनों में सेनेटाइजेशन न होने से जताई नाराजगी
कोरोना मिलने के बाद सेनेटाइजेशन न होने का आरोप,एसोसिएशन ने सेनेटाइजेशन, रोस्टर प्रणाली की मांग।
लखनऊ- लोकभवन में भी पहुंचा कोरोना का संक्रमण,CM सोशल मीडिया सेल के कर्मी संक्रमित,2 कर्मचरियों को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि,सभी कर्मचारियों को वर्क फार्म होम पर भेजा, कार्यालय को कराया गया सेनेटाइज
लखनऊ- कामता स्थित अवध बस स्टेशन पर संक्रमण,बस अड्डे पर 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव,जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कर्मियों में हड़कंप,रिजिनल वर्कशॉप के कर्मचारियों में मचा हड़कम्प,सभी संक्रमित कर्मचारियों को भेजा गया हॉस्पिटल,बसों की व्यवस्था का काम करते हैं सभी कर्मचारी।
रायबरेली– पत्रकार को खबर छापना पड़ा महंगा,अवैध हथियारों के साथ भेजी फोटो,वाट्सऐप पर कॉल करके दी धमकी ,करणी सेना का सदस्य बताता है युवक,अखबार के जिला संवाददाता को धमकी।
बुलंदशहर – हॉटस्पॉट क्षेत्र में लगे बैरिकेडिंग को तोड़ा,लोगों ने गाड़ी से तोड़कर किया रास्ता साफ ,इसी क्षेत्र में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं,बैरियर तोड़कर निकाल रहे हैं गाड़ियां,बल्लियों से कूद-कूदकर बेवजह घूम रहे ,पहासू के मोहल्ला काजी खेल का मामला।
आगरा- टोल प्लाजा पर गायों से भरा कंटेनर पकड़ा गया,हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प,कार्यकर्ताओं ने कंटेनर को जलाने किया किया प्रयास ,पुलिस ने कड़ी मशक्कत से कंटेनर बचाया, कंटेनर में 100 गायों के होने की आशंका,हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने टोल पर लगाया जाम,कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप,तस्करों की मदद करने का आरोप लगाया,अछनेरा के मनगोरा के टोल प्लाजा का मामला।
लखीमपुर– सांसद अजय मिश्र का ऑडियो वायरल, गाली गलौज करते हुए ऑडियो वायरल, वोटर से गाली गलौज कर रहे सांसद, वोटर ने चुनाव में वोट न मांगने को कहा, सांसद ने फोन पर ही भद्दी भद्दी गालियां दी, मैलानी इलाके का बताया जा रहा वोटर।
आजमगढ़- घाघरा नदी खतरे के निशान से उपर पहुंची, खतरा बिंदु से 30 सेमी ऊपर बह रही घाघरा, दर्ज़नों गांवों के संपर्क मार्ग डूबने से परेशानी, कमिश्नर ने बाढ़ इलाके का किया निरीक्षण, सिचाई विभाग और बाढ़ खंड को दिए निर्देश, स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश, बाढ़ पीड़ितों का हर संभव सहयोग होगा-कमिश्नर।
लखीमपुर– नेपाल सीमा सील पर नहीं रुक रही तस्करी,SSB ने 36 बोरी खाद बरामद किया,खाद ले जा रही 15 साइकिलें भी बरामद,SSB 39वीं वाहिनी ने की बरामदगी
बलिया- पूर्व मंत्री सपा के वरिष्ठ नेता का निधन,पूर्व सपा मंत्री घूरा राम का हुआ निधन,दिल का दौरा पड़ने से पूर्व मंत्री निधन,सुबह 4 बजे केजीएमयू लखनऊ में निधन,निधन के बाद किया जाएगा कोरोना टेस्ट
गाजियाबाद- साहिबाबाद के एएसपी कोरोना पॉजिटिव, आईपीएस केशव कुमार कोरोना पॉजिटिव, उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव मिलीं, दोनों को यशोदा अस्पताल में कराया भर्ती, यशोदा अस्पताल के डॉ सुनील डागर ने की पुष्टि।
गाजियाबाद- करीब 5 लाख कीमत की नकली दवाएं जब्त, ड्रग डिपार्टमेंट ने नकली दवाएं की जब्त, मून फार्मा पर छापे के बाद की गई जब्त।
हिमाचल प्रदेश के उना में* आज 04:47:03 (IST)बजे रिक्टर पैमाने पर 2.3 की तीव्रता का भूकंप आया: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी
MP-गुना में दलितों के साथ मारपीट के मामले में कलेक्टर, कप्तान को CM शिवराज ने हटाया !!
असम के बाद अब मेघालय में बाढ़ ने लोगों का जीवन त्रस्त कर दिया है. बताया जा रहा है कि राज्य में बाढ़ से 16,400 घर और 89,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
दिल्ली 69000 शिक्षक भर्ती मामले में कल हुई सुनवाई
शिक्षक भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
SC ने 37,339 पद भरने पर रोक लगाई थी
SC अन्य याचिकाओं पर भी करेगा सुनवाई
SC ने UP सरकार से छात्रों की लिस्ट मांगी
40-45 % से ज़्यादा अंक पाने वालों की लिस्ट
लिस्ट बंद लिफाफे में देने की इजाजत मांगी समझाते हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस से मरने वालों के अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार रुपये देगी।
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल के “डायमंड जुबली” समारोह में कल हिस्सा लिया और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
रायबरेली। दो दिन पूर्व लापता शिक्षक का शव एनटीपीसी ऊंचाहार नहर में मिला। भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा में मिली थी मृतक की बाइक, हेलमेट। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोरा बाजार का रहने वाला है मृतक शिक्षक।
कानपुर बिकरु कांड में शशिकांत की पत्नी का एक और ऑडियो,
महिला अपने भाई से बात कर रही, ऑडियो में पुलिस को गुमराह करने की बात, नंबर डिलीट करने की ऑडियो में चर्चा,
भाई से नंबर डिलीट करने को कह रही, सभी के फोन से नंबर डिलीट कराने को कहा, मोबाइल को जमीन में दबाने की भी चर्चा।
पायलट बोले- 5 साल की मेहनत फिर भी गहलोत बने CM, ये सत्ता नहीं आत्मसम्मान की बात*
नई दिल्ली राजस्थान में बगावती तेवर दिखाने वाले सचिन पायलट को 14 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया।
अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलना सचिन पायलट को भारी पड़ा और कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि पायलट ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा है।
इस पूरे सियासी खेल के बाद सचिन पायलट ने अपना पहला इंटरव्यू दिया और इंडिया टुडे मैग्जीन से खुलकर बात की. सचिन ने कहा है कि वो भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में नहीं हैं और ना ही बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं।
लखनऊ नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने जारी किए निर्देश।।
नगर निगम में 50% कर्मचारियों को बुलाने के निर्देश।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर दिए निर्देश।
समूह ‘ग’ एव ‘घ’ के कार्मिकों को 50-50 प्रतिशत रोस्टर के अनुसार बुलाया जाए।
कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग बनाय रखने के दिए निर्देश।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम जैसे कार्य कर रहे कर्मचारियों पर यह व्यवस्था लागू नही होगी।
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लि० द्वारा आयोजित सहायक अभियंता परीक्षा 2019 में गड़बड़ी के संबंध में उमेश मंगल द्वारा दायर याचिका पर 10 दिनों में जवाब मांगा है।
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या ग्यारह हजार के पार पहुंच गई है. वहीं राज्य में इस संक्रमण से 195 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत चीन सीमा विवाद : भारत-चीन सैन्य कमांडरों की बैठक साढ़े 14 घंटे तक चली।
17 जुलाई को LAC और LOC का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
गहलोत का पायलट पर निशाना : पूर्व PCC चीफ कर रहे थे BJP के साथ डील, मेरे पास हैं खरीद-फरोख्त के सबूत।
अयोध्या जल्द आ सकती है राम मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी, 3-5 अगस्त को अयोध्या जा सकते हैं पीएम मोदी।
पायलट की पहली गुगली को गहलोत फ्रंटफुट पर खेल गए; आज CBSE 10वीं के नतीजे आएंगे और आईआईटी की कोरोना टेस्ट किट लॉन्च होगी*_
ट्रम्प प्रशासन ने बदला विवादित फैसला >> विदेशी छात्रों के वीजा रद्द करने का फैसला ट्रम्प प्रशासन ने वापस लिया, कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस आदेश की जानकारी दी
गहलोत सरकार में पायलट अब को-पायलट नहीं सचिन पायलट आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं; आज ही भाजपा की बैठक, वसुंधरा राजे जयपुर जाएंगी
70-80 विधायक बाड़ेबंदी में, पायलट की बर्खास्तगी के बाद भी इन पर नजर रखी जा रही; बाहर कड़ी सुरक्षा और मीडिया का जमावड़ा
ना सिंधिया को रोका था, ना पायलट को मना पाए; कुनबा बिखरता रहा, राहुल-प्रियंका इधर-उधर के ट्वीट करते रहे
पायलट को सीएम पद से कम कुछ मंजूर नहीं था; कांग्रेस के 6 आला नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे
राम पर नेपाल का दावा बेदम, 2000 साल से ज्यादा पुरानी वाल्मीकि रामायण और हजार साल से ज्यादा पुराने स्कंद पुराण में राम की जन्मभूमि सरयू के किनारे बसी अयोध्या
नेपाली लोग कहते हैं हमारे सैनिक राशन छीन लेते हैं, डांटते हैं कि भारत से क्यों खरीदकर लाए हो
नेपाल के पीएम ओली के बयान से खफा राम जन्मभूमि के संतों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ शुरू किया, कहा- ओली मूर्ख हैं
चारधाम परियोजना का काम शुरू12 घंटे का सफर 6 घंटे में होगा पूरा; चीन सीमा तक पहुंचने में भारतीय फौज को होगी आसानी, 2021 तक काम पूरा करने का लक्ष्य
पूर्वी लद्दाख से सेना हटाने को लेकर 10 घंटे तक लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की मीटिंग हुई, पैंगोग त्सो और देपसांग में डिसएंगेजमेंट का फ्रेमवर्क बना
भारत ‘एंटी वुमन’ देशों की लिस्ट में टॉप पर, इस लिस्ट में अमेरिका और ज्यादातर मुस्लिम देश शामिल
अमेरिकी असॉल्ट राइफलों के बाद अब इजरायल से एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल और हेरोन ड्रोन खरीदने का ऑर्डर
रिलायंस जियो में गूगल 30 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने की तैयारी में, अगले हफ्ते तक घोषणा हो सकती है
आईटी कंपनी विप्रो को पहली तिमाही में 2,390 करोड़ रुपए का हुआ लाभ, एक साल पहले समान अवधि के बराबर है यह मुनाफा
वॉलमार्ट के नेतृत्व में इन्वेस्टर ग्रुप फ्लिपकार्ट में करेगा 9,045 करोड़ रुपए का निवेश, भारतीय बाजार में जियोमार्ट और अमेजन से मुकाबले में मिलेगी मदद
2010-2014 की तुलना में 2015 के बाद हर एजीएम वाले हफ्ते में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में हुई है अच्छी वृद्धि
फार्मैक्स इंडिया के जीडीआर के मामले में सेबी ने 51.74 करोड़ रुपए वापस लौटाने का आदेश दिया, 11 लोगों को बाजार में कारोबार पर प्रतिबंध लगाया
एयरटेल ने पेश किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप BlueJeans, जियोमीट और जूम को मिलेगी टक्कर, आसानी से ब्लूजिंस का कर सकते हैं इस्तेमाल
इंडियाबुल्स रियल इस्टेट में इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप में सीएफओ पर 10 लाख रुपए की पेनाल्टी, शेयरों की बिक्री से हुआ था लाभ
केंद्रीय विद्यालयों में सेशन 2020-21 में एडमिशन के लिए जारी गाइडलाइन, 27 फीसदी सीटें OBC स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित
यूजी-पीजी स्टूडेंट्स के लिए 10 अगस्त से शुरू होगा ओपन बुक एग्जामिनेशन, यूनिवर्सिटी ने हाई कोर्ट को दी जानकारी
जुड़वा बहनों ने 12वीं में पाएं बराबर नंबर, 95.8 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर मानसी और मान्वी ने सबको किया हैरान
राजस्थान पायलट के समर्थन में हो रहे इस्तीफों के बीच कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी भंग_*
ईरान की चीन से डील, भारत को झटका, रेल प्रोजेक्ट से किया किनारे_*
2 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जाएगा गोबर, छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का फैसला
केपी ओली के बयान पर VHP का पलटवार, आलोक कुमार बोले- विदेशी ताकतों के दबाव में दिया बयान_*
दिल्ली: कोरोना के चलते हाई कोर्ट-जिला अदालतों का कामकाज 31 जुलाई तक स्थगित।
कानपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी नाकामी आयी सामने….
पुलिस के सामने फिरौती की रकम लेकर फरार हुए बदमाश…
अपह्रत युवक नही हुआ बरामद,परिजन परेशान….
मकान बेच कर परिजनों ने जुटाए थे 30 लाख रुपए…
पुलिस पर लगता रहा लापरवाही का आरोप….
पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय में दिया धरना….
बर्रा थाना क्षेत्र से 20 दिन पहले लापता हुआ था युवक…
एसपी दक्षिण अर्पणा गुप्ता ने कहा बैग में नही थे पैसे….
अपनी लापरवाही छुपाती नजर आई एसपी दक्षिण अपर्णा गुप्ता…
पीड़ित ने लगाया एसपी साउथ पर सांत्वना देने की जगह डांटने का आरोप।
बर्रा पुलिस के साथ फिरौती देने गया था पीड़ित परिवार….
पीड़िता मीडिया से बोली बैग में रुपये नही थे।
आज थाना प्रभारी हुए निलम्बित।
PM मोदी 17 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र को करेंगे संबोधित
पीएम नरेंद्र मोदी UN की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर संबोधित करेंगे
सुरक्षा परिषद में भारत की जीत के बाद पहला भाषण
UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएम तिरुमूर्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र ECOSOC के उच्च-स्तरीय खंड के Valedictory में मुख्य भाषण देंगे।
आगरा ताजनगरी में सामने आया फर्ज़ी अनामिका शुक्ला जैसा प्रकरण…….
फर्ज़ी शिक्षिका पढ़ा रही है बच्चे……..
बीएससी की फर्ज़ी डिग्री से सरकारी नौकरी करने के आरोप…….
कई सालों से उठाई जा रही है हज़ारों की मुफ़्त की सरकारी तनख्वाह……..
अधिवक्ता ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मामलें की शिकायत…….
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा जांच चल रही है कार्यवाही की जायेगी……..
पूर्व में थाना शाहगंज में लिख चुके है फर्ज़ी शिक्षकों पर मुकदमे……..
उत्तर प्रदेश सरकार का मीडिया कर्मियों को लेकर बड़ा बयान
मीडिया कर्मियों को परेशान व अभद्रता ना करें पुलिस प्रशासन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का सख्त आदेश
पत्रकार पुलिस को बोल सकते हैं कि हम प्रेस से हैं उत्तर प्रदेश पुलिस सभी पत्रकारों का ख्याल
रखे व शांतिपूर्वक उनके साथ व्यवहार करें मीडिया वाले भी अपनी जान जोखिम में डालकर सभी को ताजा न्यूज़ अपडेट करा रहे हैं उसके लिए बहुत-बहुत
धन्यवाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सभी जिले के पुलिस कप्तानों को निर्देशन दे दिए है इसलिए
पत्रकारों से गलत व्यवहार ना करें अगर पत्रकारों से गलत व्यवहार।
करते हुए पाए जाने पर उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के आरोपों पर बयान।
लक्ष्मण सिंह के पास किसी के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत हैं तो वो सार्वजनिक करें।
तथ्य छिपाना भी गलती है, बड़े भाई की तरह हवाई बयान न दें।
भोपाल।पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ही होंगे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष। विधानसभा सचिवालय को आज भेजी जाएगी चिट्ठी।
जमीनों के मामले में सिंधिया की बढ़ सकती है मुश्किल
ग्वालियर हाईकोर्ट ने सिंधिया ट्रस्ट की जमीनों की याचिका पर शुरू की सुनवाई ।
सरकार से मांगी सिंधिया ट्रस्ट की सरकारी जमीनों पर आपत्तियां ।
ग्वालियर के ऋषभ सिंह भदोरिया ने लगाई है याचिका।
सचिन पायलट ने अपनाया नया रुख, गांधी परिवार के पास पहुंचने की कर रहे हैं कोशिश!_*
बिहार BJP अध्यक्ष भी निकले कोरोना पॉज़िटिव, परिवार के कुछ लोगों के भी संक्रमित होने की ख़बर।
राजस्थान : BJP नेता बोले, हमने कभी पायलट को पार्टी में आने को नहीं कहा।
जल्द बुलाया जा सकता विधानसभा का विशेष सत्र :*
सरकार ने सत्र बुलाने की तैयारियां की शुरू, बहुमत साबित करेंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लेकिन इससे पहले बागी विधायकों पर हो जाएगा फैसला…
मंत्री पद से हटाने के बाद विश्वेन्द्र सिंह का बयान :*
कहा- ‘विधायकों को होटल में बंधक बनाया”, ”विधायकों के फोन छीन लिए गए हैं”, ”विधायकों से सम्पर्क नहीं होने दे रहे हैं”।
Delhi : देश की इस वक्त की बड़ी खबर.*
कोरोना की आड़ में ऑर्गन स्मगलिंग की सुगबुगाहट !, देश के कई नामचीन प्राइवेट अस्पतालों के नाम आ सकते सामने, कोरोना पेशेंट की डेड बॉडी से निकाले जा रहे ऑर्गन…
कल सीबीएसई ने घोषित किए दसवीं के नतीजे*
कुल 91.46 फ़ीसदी छात्र पास हुए
जबकि 2019 में पास परसेंटेज 91.10 था
कुल 18,85,885 छात्र रजिस्टर हुए थे
इनमें से 18,73,015 छात्र अपीयर हुए और 17,13,121 छात्र पास हुए
लड़कियां लड़कों के मुकाबले 3.17% आगे रही
रीजन के हिसाब से त्रिवेंद्रम पहले,
चेन्नई दूसरे और बेंगलुरु तीसरे नंबर पर है
जबकि दिल्ली का स्थान 14 और 15 नंबर पर है
BJP में शामिल नहीं होंगे सचिन पायलट, कहा- पिछले 5 साल के दौरान मैंने भाजपा के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी*
जयपुर उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने 19 विधायको को नोटिस देने की कार्रवाई पर उठाए सवाल
पायलट सहित 19 विधायकों को विधानसभा की ओर से नोटिस देने का मामला
राठौड़ ने नोटिस देने को बताया असंवैधानिक
कहा- नियमों में नहीं है ऐसे नोटिस देने का कोई भी उल्लेख
इतिहास में पहले कभी नहीं हुई इस तरह की घटना
सचिन पायलट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कांग्रेस में हूं, भाजपा में नहीं जा रहा, राजद्रोह के आरोप के नोटिस से मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है।
पायलट प्रकरण पर लेटेस्ट अपडेट !
पायलट कैम्प की बढ़ी चिंता, पायलट कैम्प के तीन विधायकों ने विधायक पद से इस्तीफा देने से किया इंकार
बाड़मेर
गुड़ामालानी विधायक हेमाराम को नोटिस
नेहरू नगर आवास के बाहर चस्पा दिया नोटिस, विधानसभा स्पीकर ने जारी किए नोटिस, दलबदल कानून के कार्यवाही के तहत अयोग्य घोषित करने के लिए तीन दिन में मांगा जवाब, हेमाराम बोले भाजपा में नहीं जाएंगे,
अशोक गहलोत बोले कि राजस्थान में सरकार गिराने की साजिश हो रही है। सरकार गिराने के लिए खरीद-फिरोख्त हो रही है।
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा
‘पायलट मान ले गलती, दरवाजे खुले हैं’, ‘पायलट के लिए पार्टी के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं’,पायलट अपनी गलती मान लें,भगवान उनको सद्बुद्धि दें’,भाजपा के मायावी जाल से बाहर निकल कर आए’
जयपुर कल गहलोत ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा।
*हॉर्स ट्रेडिंग के सबूत है हमारे पास गहलोत।
*देश में डेमोक्रेसी को खत्म करने की साजिश हो रही है।
*मीडिया को उठानी चाहिए आवाज।
*गहलोत ने मीडिया पर भी उठाए सवाल
*गहलोत ने कहा 20 करोड का सौदा होने जा रहा था।
*40 साल हो गए राजनीति करते नई पीढ़ी आई है उसे कुछ सीखना चाहिए।
इनकी रगडाई होती तो अच्छा काम करते । आलाकमान की मेहरबानी से ही केंद्रीय मंत्री बन गए पीसीसी अध्यक्ष बन गए । इसमे क्या मेहनत की बताये जरा । जनता को केवल गुमराह कर रहे हैं पायलट । गहलोत ने पायलट पर साधा निशाना।
पायलट को भाजपा आलाकमान ने दिखाया अंगूठा,नो एंट्री
भाजपा नेतृत्व ने सचिन पायलट और उनके साथी विधायकों को पार्टी में शामिल करने से दो टूक शब्दों में इनकार कर दिया है । भाजपा नेताओं ने अपनी पहली शर्त दोहराते हुए पहले 30 विधायको का बंदोबस्त करने को कहा है ।
जबकि पायलट खेमे में 18 विधायक ही है । इनमे से तीन विधायक वापिस गहलोत खेमे में आने के लिए लालायित है ।
मैंने पहले ही स्पस्ट शब्दो मे कहा था कि पायलट भाजपा में इसलिये नही जाएंगे क्योकि भाजपा ने न्यूनतम 30 विधायको की संख्या की शर्त लगाई थी ।
जबकि पायलट बमुश्किल 18 विधायको का ही बंदोबस्त कर पाए थे । आज सुबह जब भाजपा नेताओं की पायलट गुट से बात हुई तो उन्होंने कोई खास दिलचस्पी नही दिखाई ।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा फिलहाल कोई जोखिम नही उठाना चाहती है ।
वह वेट और वाच की नीति के आधार पर चल रही है । जैसे ही परिस्थियां भाजपा के अनुकूल होगी, वह सचिन के कंधे पर बंदूक रखकर गहलोत का शिकार करना चाहेगी । अभी राजनीतिक स्थिति भाजपा के लिए अनुकूल नही है ।
यह भी ज्ञात हुआ है कि ब्रजेन्द्र ओला तथा गजेंद्र सिंह शेखावत वापिस गहलोत खेमे में आने को उत्सुक है ।
इसके अलावा एक अन्य विधायक सचिन गुट से अपना पिंड छुड़ाने की इच्छा जाहिर कर चुके है ।
दरअसल सचिन पायलट सहित उनके समर्थक विधायको को यह उम्मीद नही थी कि कांग्रेस पार्टी इतना कठोर कदम भी उठा सकती है ।
सोमवार तक सचिन पायलट आक्रामक मुद्रा में थे । वे यह मानकर चल रहे थे कि गहलोत को हटाने में वे कामयाब होंगे ।
आलाकमान के अड़ियल रवैये के बाद उन्होंने गहलोत को हटाने के बजाय अपने समर्थक चार विधायको को मंन्त्री पद तथा एक को विधानसभा अध्यक्ष की मांग रखी ।
इसके अलावा खुद के लिए गृह, वित्त और स्वायत्त शासन विभाग का प्रस्ताव रखा जिसे आलाकमान ने मानने से इनकार कर दिया ।
पायलट और उनके समर्थक दो मंत्रियों विश्वेन्द्र सिंह और रमेश मीणा की बर्खास्तगी के बाद अंसतुष्ट विधायको के एकाएक सुर बदल गए ।
जो परसो तक आक्रामक मुद्रा में थे, वे आगये बचाव की मुद्रा में । पायलट समर्थक विधायक यह राग अलापने लगे कि हम पार्टी के प्रति ईमानदार थे और हमने कभी अनुशासन नही तोड़ा ।
इसके बाद पायलट के दोस्त जतिन प्रसाद, मिलिंद देवड़ा आदि एकाएक सक्रिय होकर पायलट के समर्थन में ट्वीट करने लगे । परसो जब पायलट पार्टी आलाकमान को ब्लैकमेल कर रहे थे, तब इनकी जुबान पर ताले लगे हुए थे । जैसे ही पायलट की बर्खास्तगी हुई तो ये लोग स्यापा मनाने लगे । प्रियंका और सोनिया से पुनर्विचार का आग्रह करने के लिए उनके दरवाजे पर ढोक देने लगे ।
बहरहाल ! पायलट गुट के पास समझौते के अलावा कोई मजबूत विकल्प नही है । या फिर वे नई पार्टी की घोषणा भी कर सकते है । सवाल यह पैदा होता है कि वे गहलोत को परेशान तो कर सकते है, लेकिन हाथ मे उनके भी कुछ नही आने वाला है ।
एक मिनट के लिए मान लेते है कि पायलट का भाजपा में प्रवेश हो जाता है तो उनको और इनके साथियों को वो इज्जत कभी नही मिलेगी जो इन्हें कांग्रेस में हासिल थी । असली स्थिति पायलट द्वारा पत्ते खोंलने के बाद ही स्पस्ट होगी ।
राहुल गांधी ने कल NSUI की मीटिंग मे कहा, आजकल कुछ लोग पार्टी छोड़कर जा रहे है इससे घबराने की ज़रूरत नही है। आप लोगों के लिए रास्ता ख़ाली हो रहा है…*
विकास दुबे के साथी शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु उर्फ पिंकी की तीन कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद पुलिस ने अब उसे हिरासत में ले लिया है।
PSA के तहत गिरफ़्तार वरिष्ठ वजील और J&K बार अध्यक्ष मियां अब्दुल कयुम की हिरासत में चुनौती देने वाली याचिका
SC ने केंद्र सरकार के हिरासत की अवधि बढ़ाने के लेकर जवाब मांगा
SC में मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।
दिल्ली- बांग्लादेशी नागरिकों को मिली ज़मानत, तबलीगी जमात मामले में ज़मानत मिली, साकेत कोर्ट ने 200 बांग्लदेशी नागरिकों को ज़मानत दी, 10-10 हज़ार के निजी मुचलके पर मिली ज़मानत।
दिल्ली- निजामुद्दीन मरकज मामला, श्रीलंका के 17 नागरिकों को भी कलमइजाजत, कोर्ट से वतन वापसी की मिली इजाजत, अपराध की सजा पूरी होने के बाद आदेश, अदालत ने डिपोर्टेशन का आदेश दिया।
विकाश दुबे की भांजी थी एनकाउंटर में मारे गये अमर की पत्नी खुशी। खुशी के परिजनों का कहना था की बंदूक की नोंक पर उसकी शादी जबरिया करायी गयी।
उत्तर प्रदेश मे कोरोना_संक्रमण के 1685 नए मामले आए सामने, 1000 के पार पहुंची मृतकों की संख्या।
मध्य प्रदेश में आज 638 नए COVID-19 मामले सामने आए और 9 मौतें हुई हैं। जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 5,053 हो गई है, 682 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। आज 18,783 सैंपल टेस्ट किए गए हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग।
गुजरात में पिछले 24 घंटों में 925 COVID-19 मामले सामने आए और 10 मौतें हुईं। इसके साथ ही 31,346 डिस्चार्ज और 2,081 मौतों सहित राज्य में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 44,648 हो गई :राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय
प्रयागराज।इलाहाबाद हाईकोर्ट 16 व 17 जुलाई को भी इलाहाबाद हाईकोर्ट मे नहीं होगा न्यायिक कार्य।
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लिया गया फैसला-
दो दिन हाईकोर्ट में अदालतें नहीं बैठेंगी-
इससे पहले 14 व 15जुलाई को भी नहीं बैठी अदालतें-
हाईकोर्ट परिसर के सेनेटाइजेशन के लिए अदालतें नहीं बैठी-
दो दिनों में मुकदमों की शारीरिक एवं ई-दाखिला भी नहीं होगा-
*रजिस्ट्रार जनरल अजय कुमार श्रीवास्तव ने जारी की अधिसूचना।
देहरादून स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन
उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 3785
वहीं उत्तराखंड में 2948लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुय
आज उत्तराखंड में 104मामले सामने आये
देहरादून 52 उधम सिंह नगर4 उत्तकासी 8पौड़ी 1
हरिद्वार 5 नैनीताल 24 चंपावत1
पिथौरागढ़7
अभी भी उत्तराखंड में 754केस एक्टिव
उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा50
रक्षा खरीद परिषद ने 300 करोड़ रुपए तक के तात्कालिक व्यय प्रस्तावों को मंजूरी देने के अधिकार सशस्त्र बलों को सौंपें।
ईडी ने दिल्ली के ईरा इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड की दो मशीनें जब्त की।
मानव संसाधन विकास मंत्री ने आई०आई०टी० दिल्ली द्वारा विकसित की गई सर्वाधिक किफायती कोविड जांच किट जारी की।
डीसीजीआई ने पूरी तरह से स्वदेश में विकसित पहली न्यूमोकोक्कल पॉलीसैकैराइड कंज्युगेट वैक्सीन को मंजूरी दी।
प्रतापगढ़ दहेज लोभियों ने विवाहिता को जिंदा जलाया*
विवाहिता की मां ने ससुराल जनों पर लगाया हत्या का आरोप,
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा,।
जेठवारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर का मामला।
गाजियाबाद।पुलिस द्वारा सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुई ब्रेजा कार लूट का खुलासा।
सनसनीखेज वारदात का मात्र 24 घण्टे मे खुलासा।
मंगलवार की रात्रि में ओवरटेक कर हथियारों के बल पर लूटी गई थी ब्रेजा कार।
दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार,तीन फरार।
विजयनगर पुलिस ने की गिरफ्तारी
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 6 माह की कमिश्नरी रिपोर्ट जारी।
डीजीपी मुख्यालय ने जारी की 6 माह की रिपोर्ट ।
लखनऊ और गौतमबुद्धनगर की कमिश्नरी रिपोर्ट जारी।
पिछले तीन साल के आकड़े के हिसाब से 2020 कमिश्नरी के तहत अच्छा साबित ।
डकैती लूट हत्या सहित अन्य घटनाओं में कमी ।
6 माह के रिपोर्ट कार्ड में कमिश्नरी पास ।
कमिश्नरी खत्म होने की खबरों पर लगभग लगा विराम।
चीन को सबक सिखाने को तैयार अमेरिका
जब तक चीन पूरी तरह पुराने जगह पर नहीं जाती भारत रूख नरम नहीं
सिंधिया नहीं, ‘रेड्डी फॉर्म्युले’ से कांग्रेस से हिसाब लेंगे सचिन?
विधायक की मौत: ममता का राष्ट्रपति को पत्र, बताया आत्महत्या का मामला
गुजरातः डिप्टी सीएम नितिन पटेल बोले- राहुल गांधी ने अपने दोनों हाथ ‘सिंधिया-पायलट’ खो दिए
राजस्थानः अशोक गहलोत का संकट समाप्त या सचिन पायलट की पिक्चर बाक़ी?
300 करोड़ तक के हथियार अपने स्तर पर खरीद सकेगी सेना, मिला अधिकार
बिहार भाजपा मुख्यालय में कोरोना विस्फोट, 75 नेता संक्रमित
राहुल गांधी ने अपने दोनों हाथ सिंधिया और पायलट को खो दिया: नितिन पटेल
जजों को मिलेगा 50 हजार का चश्मा
मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर सप्लाई करने वाला दिल्ली में गिरफ्तार
संसदीय समिति का सरकार से सवाल, कोरोना की सस्ती दवाओं का प्रचार क्यों नहीं हो रहा?
कोसी, कमला, अधवारा, खिरोई, महानंदा, घाघरा खतरे के निशान से ऊपर, गंगा का बढ़ रहा जलस्तर
आखिरकार फिर लॉकडाउन लागू करने पर क्यों मजबूर हुआ बिहार
मध्य प्रदेश : मंडला में दो बच्चों समेत छह लोगों की हत्या, एक आरोपी ढेर
झारखंड तबलीगी जमातियों को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अदालत ने दी बेल
झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 234 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की वरीयता सूची जारी वरीयता सूची में उन अधिकारियों का भी नाम है जो प्रोमोशन पा चुके हैं. साथ ही रिटायर अधिकारी का नाम भी इस सूची में।
प्रयागराज उच्च न्यायालय इलाहबाद ने इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंत की अवमानना याचिका को स्वीकार करते हुए तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण के विरुद्ध दिए अवमानना कार्यवाही के आदेश, साथ ही विपक्षीगण को एक और अवसर प्रदान करते हुए आदेश का पालन करने के लिए किया आदेशित।
J&K में 4G इंटरनेट बहाली का मसला।* SC ने अवमानना याचिका पर सरकार से 1 हफ्ते में जवाब देने कहा। 11 मई को SC ने मसले पर फैसला लेने के लिए कमिटी बनाने कहा था।
याचिकाकर्ता का दावा- ऐसा नहीं हुआ।
सरकार ने बताया- कमिटी गठित हो चुकी है।
SC ने पूछा- क्या इस जानकारी को सार्वजनिक किया गया?
अशोक गहलोत ने कहा* सरकार स्थिर है, स्थिर रहेगी और पांच साल चलेगी,हमारा कोरोना पर और बीजेपी का सरकार गिराने पर ध्यान केंद्रित गहलोत।
राजस्थान की सियासत में पटखनी खाए पायलट ने कहा, ‘मैं बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा, रणनीति बना रहा हूं’।
पीएम मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और12वीं की परीक्षा में पास होने वाले स्टूडेंट्स को बधाई और शुभकामनाएं दी।
वित्त मंत्रालय के रवैये की वजह से भारतीय विदेश नीति को लगा झटका, चीन की तरफ मुड़ा ईरान; बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी बोले।
अपने दोनों हाथ सिंधिया और पायलट को राहुल गांधी ने खो दिया, नितिन पटेल बोले- हार्दिक को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर दे कांग्रेस।
भगवान राम को लेकर नेपाल के पीएम केपी ओली के बयान पर शिवसेना का पलटवार, कहा- ओली के दिमाग पर पड़े ओले।
MP* उपचुनाव में जीत के लिए बीजेपी ‘तुलसी’ तो कांग्रेस बांट रही शिवलिंग,मध्य प्रदेश में होने हैं उपचुनाव।
गुना में किसान दंपति को पीटने का वीडियो आया सामने, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिए मामले की जांच के आदेश।
गुना में पुलिस की बर्बरता पर राजनीति शुरू, कांग्रेस ने कहा जंगलराज, सरकार एक्शन मोड में,इस्तीफा दे शिवराज।
बिहार: डिप्टी सीएम ने कहा* चुनाव में 3 महीने से ज्यादा का वक्त, अभी कोरोना से निपटने पर ध्यान देना चाहिए।
सीमा विवाद के बीच सेना को 300 करोड़ तक के हथियार तेजी से खरीद की इजाजत।
मुंबई के लिए आज का दिन बहुत ‘भारी’, मौसम विभाग ने लगाया तेज बारिश का अनुमान।
सर्राफा बाजार*
सोना – १०० = ४९१५९
चांदी + ४०९ = ५३०५८

More Stories
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
पोर्न स्टार से रिलेशनशिप छिपाने के आरोपी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार-
बांग्लादेश के फेमस बंगा बाजार में लगी भीषण आग, 6000 दुकाने आग की चपेट में-