April 20, 2026

खाद्यान से भरी ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ा – नदीम अख्तर

Spread the love

बिहार :-

कटिहार आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के चोलहर पंचायत वार्ड नंबर 12 के डीलर ने गरीबों के खाद्यान्न का किया कालाबाजारी ग्रामीणों ने पकड़ा किया हंगामा |  बता दें कि आजमनगर प्रखंड के चोलहर पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार की देर रात लगभग 9:30 कालाबाजारी के लिए 55 बोरी चावल को ट्रैक्टर में लाद कर ले जाया जा रहा था वहीं ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया चावल की बोरियों को PDS दुकानदार पिंकी कुमारी के यहां से लादकर कालाबाजारी के लिए ले जाने के क्रम में ग्रामीणों ने बताया वहीं मामले की सूचना ग्रामीणों के द्वारा आजमनगर पुलिस को दी गई वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि इस महामारी के समय में लोग खाद्यान्न के आभाव में भुखमरी के कगार पर हैं। ऐसे माहौल में गरीबों का हक मारकर अवैध कालाबाजारी करना पंचायत के लोगों को हैरत में डालता है। लगातार अनियमितता बरतते व मनमानी करते हैं। इसके पहले भी कइयों बार ऐसा हो चुका है। लोगों को बराबर ही कम अनाज दिया जाता है। स्थानीय निवासियों का यह मांग है जिला पदाधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारी से सिफारिस की इसकी जांच करें और सत्यता का पुष्टि करें |
ग्रामीणों से मिली सूचना पर एमओ आजमनगर घटना स्थल पर पहुँच कर ट्रैक्टर की खोज बीनकर के थानें में पहुचाया गया चोरी की संभावना जताई जा रही है |
जांच में एमओ जुट गए हैं जांच के बाद हीं स्पष्ट हो पायेगा कि खाद्यान कौन सा डीलर का है.जब कि बोरी में सरकारी टैग सहित सिलाई के अंश हैं |