September 14, 2026

आर्थिक तंगी से परेशान महिला शिक्षिका ने की खुदकुशी, बर्नार्ड गौड़ी

Spread the love

पटना: आर्थिक तंगी से परेशान महिला शिक्षिका ने की खुदकुशी,लॉकडाउन में 3 महीने से नहीं मिली थी सैलरी

खुदकुशी करने वाली महिला शिक्षिका की पुत्री प्रीति कुमारी ने बताया कि उनकी मां शांति देवी आर्थिक तंगी (Economic Distress) से परेशान थीं.

पटना: आर्थिक तंगी से परेशान महिला शिक्षिका ने की खुदकुशी, लॉकडाउन में 3 महीने से नहीं मिली थी सैलरी

पुल के पास से मिली पटना में आत्महत्या करने वाली शिक्षिका की बैशपटना. राजधानी पटना (Patna) में लॉकडाउन (Lockdown) के बाद से आर्थिक तंगी झेल रही एक महिला शिक्षिका ने खुदकुशी (Lady Teacher Suicide) कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. घटना पटना से सटे के फतुहा थाना क्षेत्र की है जहां इस दिव्यांग और विधवा महिला शिक्षिका ने पुनपुन नदी में छलांग लगा दी. इस घटना में उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाशी में जुट गई है. हालांकि, अब तक शव की बरामदगी नहीं हो सकी है. पुलिस ने घटनास्थल यानी पुल के उस हिस्से जहां से दिव्यांग महिला शिक्षिका ने छलांग लगाई थी की ट्राई साइकिल और वैशाखी बरामद कर ली है.
पति की मौत के बाद निजी स्कूल में पढ़ाती थी शिक्षिका

पुनपुन नदी में छलांग लगाने वाली महिला शिक्षिका की पहचान थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी शांति देवी के रूप में की गई है. वह निजी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात थी. बताया जाता है कि 2 वर्ष पूर्व पति की बीमारी से हुई मौत के बाद अपने दो बच्चों की परवरिश को लेकर शांति देवी ने एक निजी विद्यालय में शिक्षण का कार्य शुरू किया था. इससे वो अपना और अपने दो बच्चों की परवरिश करती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण को लेकर पिछले 3 माह से विद्यालय बंद होने और वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार के समक्ष भीषण आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे शांति देवी खासी परेशान थीं.

घर से मिला सुसाइड नोट

इसी हताशा में आकर शांति देवी ने पुनपुन पुल से कूदकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने महिला शिक्षिका के घर से सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया है. घटना के संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय लोगों और महिला शिक्षिका की पुत्री प्रीति कुमारी ने बताया कि शांति देवी आर्थिक तंगी से परेशान थी और इसी हताशा में आकर उन्होंने खुदकुशी कर ली है.