June 23, 2026

59 चीनी मोबाइल एप्स को भारत में किया बैन

Spread the love

केंद्र सरकार का चीन के खिलाफ कठोर कदम, 59 चीनी मोबाइल एप्स को भारत में किया बैन

नई दिल्ली। LAC पर भारत-चीन में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कई दर्जन चीनी मोबाइल एप को भारत में बैन कर दिया है, जिसमें कई ऐसे एप भी है जो लोग मनोरंजन के लिए भी इस्तेमाल किया कर करते थे। सरकार ने चीन में बने 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया है। चीन से बढ़ते तनाव के बीच सरकार एक के बाद एक कई कड़े फैसले लेते जा रही है।

भारत और चीन में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने टिक टॉक, शेयर इट, यूसी ब्राउजर, ब्यूटीप्लस, क्लब फैक्ट्री सहित 59 चाइनीज मोबाइल एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद इन मोबाइल एप्स को भारत में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सरकार ने इन एप्स को बंद किया है।