वाराणसी।जंसा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगूपुर के बैजलपुर स्थित बनवासी बस्ती के एक खाली पड़े पीएम आवास में लावारिस टीवीएस गाड़ी मिली है। बाइक का नंबर प्लेट तोड़कर फेक दिया गया है। खरगूपुर ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि मनवास पटेल ने जंसा थाना प्रभारी आशीष भदौरिया को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर हल्का एसआई आदित्य सिंह मौके पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाने चले गए।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-