May 25, 2026

*गाजीपुर: लिपिक के ट्रेनिंग के लिए आये सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान*

Spread the love

गाजीपुर। पुलिस विभाग में लिपिक के ट्रेनिंग पर आये सिपाही ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्‍त कर ली। सिपाही के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी ओजस्‍वी चावला, शहर कोतवाल धनंजय मिश्रा व गोराबाजार चौकी इंचार्ज अनुराग गोस्‍वामी पहुंच गये और शव का विडियोग्राफी कराकर फांसी के फंदे से शव को उतार कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मिर्जापुर के निवासी गणेश प्रसाद मौर्या 27 वर्ष मुरादाबाद से सिपाही लिपिक के ट्रेनिंग के लिए गाजीपुर में 15 मई को आये थे। 18 मई को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्‍त्रीनगर स्थित शशि शेखर श्रीवास्‍तव के मकान में रेंट पर रहता था। शुक्रवार की देर रात अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गये। आखिर क्‍या मामला है कि लिपिक को यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।