जारी है भारत में कोरोना का वार, कुल संक्रमितो की संख्या हुई 4 लाख 90 हजार के पार #Covid_19_Update
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 4.90 लाख के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज शुक्रवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 4,90,401 हो गई है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,296 नए मामले सामने आए हैं। ये अब तक मिले एक दिन में संक्रमितो की संख्या में सबसे अधिक है। इसके अलावा आज 407 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 15,301 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 2,86,637 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। इसके बावजूद भी देश में अभी तक के आकड़ो के अनुसार 1.80 लाख से अधिक एक्टिव केस मौजूद है। अगर विश्व की बात करे तो भारत दुनिया के चार कोरोना संक्रमित देशो में आ चूका है। मंत्रालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में अब तक 77,76,228 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुकी है. 24 घन्टे में 25 जून तक कोरोना का टेस्ट 2,15,446 हुए हैं. 24 घंटों के दौरान हुए यह सबसे ज्यादा टेस्ट हैं. पॉजिटिविटी रेट-8.02 फीसदी पर पहुंच चुका है.
बताते चलें कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन को सरकार ने 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है, हालांकि इस बार सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर मॉल और रेस्टोरेंट को भी खोलने की इजाजत दे दी है। अब मॉल और रेस्टोरेंट भी खुल गये। यह दिशा-निर्देश 1 जून से 30 जून, 2020 तक प्रभावी रहेंगे। लॉकडाउन के इस पांचवें चरण में सरकार ने कंटेनमेंट जोन से बाहर लगभग हर तरह की गतिविधियों को खोलने की इजाजत दी है।




More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-