वाराणसी में 2 छोटे टिड्डी दल आज मिर्ज़ापुर से आये हैं। राजा तालाब तहसील के गांवों से वे सदर तहसील के गांव चिरईगांव ब्लॉक की तरफ जा रही हैं। एक तीसरा दल जौनपुर जिले से आ कर पिंडरा तहसील में देखा गया है। यदि ये रात को जिले में कहीं भी सेटल होती हैं तो इनको दवाई स्प्रे करके मारने की प्रशासन की पूरी तैयारी है। इसके लिये फायर ब्रिगेड की गाडियां, दवाई, मैन्युअल स्प्रे पंप, की पर्याप्त व्यवस्था है। शाम लगभग 6 बजे की लोकेशन के अनुसार जानकारी करके रात 10 बजे के बाद स्प्रे करके टिड्डियों को मारने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। स्प्रे पंप और सफाई कर्मी ब्लॉक से लिये जाएंगे। सभी SDM, BDO, कृषि विभाग के अधिकारियों को लोकेशन ट्रेसिंग और ग्रामवासियों को प्रधानों के माध्यम से जागरूक करने के कार्य मे लगा दिया गया है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-