*प्रेमी ने गंगा में लगाई छलांग मौत*
मीरजापुर। हाईस्कूल में टॉप किया।।बीएचयू से पढ़ाई किया, लेकिन जिन्दगीं के असल इम्तिहान में टॉपर छात्र हार गया। प्रेमी के मौत के बाद अब उसी प्रेम कहानी अधूरे पन्ने पर छूट गया। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली पुल पर मंगलवार की सुबह रमईपट्टी के विशाल पुरी कॉलोनी निवासी अनुभव प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र अनिल प्रकाश श्रीवास्तव उम्र 35 वर्ष ने भटौली पक्का पुल से गंगा में छलांग लगाकर जान दे दिया। मंगलवार की देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली पक्का पुल से युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिन से अनुभव प्रकाश श्रीवास्तव मांसनिक रूप से परेशान चल रहा था, जहां मंगलवार की सुबह स्कूटी से आया, वहीं भटौली पुल के ऊपर एक दो बार चक्कर लगाया, वहीं छलांग लगाकर जान दे दिया। ग्रामीणों की सूचना पर सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज गुरुसनडी ओपी सिंह तुरंत घटनास्थल पहुंचे। गोताखोर की मदद से लाश को तलाशने में लग गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो स्कूटी सवार युवक 5 बजे पूल पर आया था, जहां पुल पर आने के बाद फ़ोन पर बात किया, वहीं फ़ोन पुल पर रखकर छलांग लगा दिया। पानी मे गिरने के बाद आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे गुरुसण्डी चौकी इंचार्ज ओपी सिंह ने मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
*गंगा में छलांग लगाने के पहले मां को भेजा था मैसेज*
मंगलवार को भटौली पुल से गंगा में छलांग लगाने से पहले यूवक ने अपनी मां के व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजा था, जिसमें लिखा था मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं, जिसके जिम्मेदार लड़की के घर वाले होंगे। बीएचयू में बीएड करने के दौरान यूवक को साथ मे पढ़ने वाली एक लड़की से प्रेम हो गया था। प्रेम संबंध की जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी। जिसमें प्रेमी के परिजन शादी के लिए भी तैयार थे, परंतु प्रेमिका के परिजनों ने आनाकानी करते रहे। जिससे क्षुब्ध होकर प्रेमी ने मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे घर से बीएचयू जाते समय रास्ते में भटौली पुल पर अपनी स्कूटी खड़ा करके मोबाइल से बात करने के पश्चात गंगा में छलांग लगा कर जान दे दी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-