September 15, 2026

लहरतारा पुलिस चौकी के दारोगा का वीडियो वायरल

Spread the love

वाराणसी पुलिस पर टिक टॉक का चढ़ा बुखार, दारोगा का वीडियो वायरल

वाराणसी। पुलिस को इन दिनों टिक टॉक पर वीडियो बनाने का बुखार चढ़ा हुआ है। आये दिन पुलिसकर्मी टिक टॉक पर वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। ड्यूटी के दौरान इस तरह का वीडियो बनाना पूरे पुलिस महकमे की किरकिरी करवा रहा है। मामला वाराणसी के मंडुवाडीह थानाक्षेत्र के लहरतारा का है। यहां चौकी इंचार्ज का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे दारोगा लोगों को दौड़ाकर लाठियां भांज रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इनदिनों वाराणसी पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। पुलिसकर्मियों को टिक टॉक का बुखार चढ़ा हुआ है। अभी कुछ दिनों पहले चौबेपुर में दारोगा का हाथ में एके 47 लिए वीडियो टिक टॉक पर वायरल हुआ था। वहीं अब एक और दारोगा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे दारोगा मंडुवाडीह थानाक्षेत्र के लहरतारा चौकी इंचार्ज हैं। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज युवक को दौड़ाकर लाठी भांजते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।