वाराणसी। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। वहीं वाराणसी में भी प्रतिदिन कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां हर रोज नए मरीजों का मिलना बदस्तूर जारी है। सोमवार को भी जिले में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें 7 लोगों की पहचान कॉनट्क्ट ट्रेसिंग से हुई है जबकि 4 लोग स्थानिय हैं। पॉजिटिव आए मरीजों में से 3 बीती रात और 8 की जानकारी सोमवार को हुई है। वाराणसी में इस खतरनाक बीमारी से अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 343 हो गयी है।


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-