September 29, 2026

सामाजिक संगठनों को विधायक संजय तलवार ने किया सम्मानित – बर्नार्ड गौड़ी

Spread the love

कोरोना वायरस महामारी मे जरूरतमंद मजदूरों की सहायता करने के लिए सामाजिक कर्तव्य संगठन के सदस्यों को लुधियाना पूर्वी हल्का से विधायक संजय तलवार ने सम्मानित किया। संजय तलवार के द्वारा सामाजिक कर्तव्य संगठन के सदस्यों को कोरोना वॉरियर्स सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सामाजिक कर्तव्य संगठन के द्वारा लॉकडाउन में किये गए समाजिक कार्यों लोगों की मदद को संजय तलवार ने सराहनीय बताया। तो वही सामाजिक कर्तव्य संगठन के अध्यक्ष अभी मिश्रा ने एमएलए संजय तलवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के द्वारा निरंतर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा जैसे हॉस्पिटल का खर्च, राशन की सेवा, विधवा व विकलांग की किसी भी प्रकार की सहायता करना, रक्तदान, आर्थिक सहयोग, दवाई जैसी सेवा करने का हमेशा सामाजिक कर्तव्य संगठन के सदस्यों का प्रयास रहेगा। मौके पर राम सिंह, आशुतोष सिंह, अरबिंद शर्मा, प्रीतम कुमार, राजीव कुमार, रोहित, प्रवीन, राजकुमार, भरत सिंह, अमन व मनदीप मौजूद रहे।
निखिल की रिपोर्ट.।