July 15, 2026

पकहर नाले में गिरी बच्ची की मौत – J. P. सिंह

Spread the love

*दिनांक 19.06.2020 की शाम करीब 6-7 बजे ग्राम चौखड़ा टोला भागलपुर निवासिनी सुप्रिया पटेल पुत्री चन्द्रपाल पटेल उम्र करीब 05 वर्ष आसपास के बच्चों के साथ गांव के पास से बहने वाले पकहर नाले के पास खेल रही थी कि अचानक पकहर नाले में गिर गयी तथा पानी का बहाव तेज होने के कारण बह गयी, देर शाम जब बच्ची घर वापस नही आयी तो परिजनों द्वारा तलाश की जाने लगी, बच्ची के न मिलने पर थाना मड़िहान पुलिस को सूचना दी गयी । सूचना पर थाना प्रभारी मड़िहान द्वारा तत्काल मय फोर्स मौके पर पहुंचकर सुप्रिया के साथ खेलने वाले बच्चों से ज्ञात हुआ कि सुप्रिया पकहर नाले में गिर गई , थाना मड़िहान पुलिस व चौकी प्रभारी राजगढ़ द्वारा रात्रि स्थानीय लोगो की मदद से तलाश की गयी परन्तु बच्ची नही मिली । आज दिनांक 20.06.2020 को समय करीब 07.30 बजे उक्त बच्ची का शव ग्राम भागलपुर में उक्त नाले से प्राप्त हुआ । थाना मड़िहान पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।*