September 15, 2026

भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत – J. P. सिंह

Spread the love

*उत्तर प्रदेश में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई*

*घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुई। फिरोजबाद जनपद के थाना नसीरपुर इलाके में हाइवे पर एक ट्रक खड़ा था। आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार इस ट्रक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी।*

*हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है*

*मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। शुरुआती जानकारी मिली है कि कार सवार दिल्ली से इलाहाबाद जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।*