*मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड प्रभावित 11 जनपदों के नोडल अधिकारियों से संवाद किया*
● सभी नोडल अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश
● गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, कानपुर नगर, अलीगढ़, मुरादाबाद, बुलन्दशहर, झांसी तथा बस्ती के नोडल अधिकारियों से संवाद किया
● प्रत्येक जनपद में कोविड-19 टेस्टिंग लैब स्थापित किए जाने की कार्य योजना प्रस्तुत किए जाने के निर्देश
● वर्तमान में 01 लाख 01 हजार 236 बेड की संख्या को जून माह के अन्त तक डेढ़ लाख तक किए जाने के लक्ष्य को पूरा किया जाए
● प्रत्येक स्तर पर कोविड हेल्प डेस्क और वहां पर इन्फ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स आॅक्सीमीटर की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
● हर जनपद में कोविड-19 प्रोटोकाॅल के सम्बन्ध में व्यापक स्तर पर जागरूकता बढ़ायी जाए
● रात्रि 09 बजे से प्रातः 05 बजे तक लाॅकडाउन का सख्ती से पालन किया जाए
● जनपदों में व्यापक स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करें। हर स्तर पर कोविड-19 संक्रमण का रोका जाना जरूरी है।
● मुख्यमंत्री ने नोडल अधिकारियों से वहां के कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति और उससे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की
● सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में आगामी रविवार तक रुककर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश
● कोविड हाॅस्पिटल में हर हाल में सी0सी0टी0वी0 कैमरे स्थापित हों और वे क्रियाशील रहें
● एम्बुलेंस सेवा समय पर रोगी को उपलब्ध हो,मृत्यु की स्थिति में परिजनों को शव के लिए प्रतीक्षा न करनी पड़े।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-