September 14, 2026

शराबी ने की आत्महत्या – सुमित कुमार द्विवेदी (चंदन )

Spread the love

दिनांक 18/19.06.2020 की रात्रि थाना हलिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटार निवासी इंद्रजीत कोल पुत्र तेजई कोल उम्र करीब 30 वर्ष, जो अपने घर के पास ही बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया है। सुबह समय करीब 8:00 बजे थाना प्रभारी हलिया को सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी हलिया द्वारा मय फोर्स मौके पर पहुंचा गया, परिजनों से पूछने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मृतक शराब के नशे का आदी था जिसने नशे की हालत में ऐसा कदम उठाया। थाना हलिया पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।