November 6, 2026

लोहे के पिलर को मेड़ पर गाड़ने को लेकर हुआ आपस में विवाद

Spread the love

वाराणसी चोलापुर थाना के अंतर्गत भोहर ग्राम सभा में पिलर गाड़ने को लेकर आपस के दो परिवारों में तानातानी हो गई । जानकारी के अनुसार जद्दु मौर्या देवनंदन मौर्या जगन्नाथ मौर्या इनका संयुक्त परिवार का डेढ़ बीघा का कृषि की जमीन है। उसी मेड़ पर लोहे का पिलर अपोजिट भैयालाल मौया हीरालाल आदि लोग गाड़ रहे थे। लोहे के पिलर को लेकर के आपस में तनाव हो गया इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई ।मौके एन वारदात पर 112 नंबर की पुलिस पहुंचकर दोनों पार्टियों को समझा-बुझाकर किसी अस्तर से जमीन पर मेड पर पिलर को लेकर के जो आपस का विवाद था। उसको समझा-बुझाकर किसी तरह से मामला को शांत कराया इसके लिए ग्रामीणों ने इन पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया।