September 14, 2026

चोर और लुटेरे को पकड़ने में चोलापुर पुलिस नाकाम

Spread the love

*एक हफ्ते में आधा दर्जन लोगों के साथ हुई लूट व चोरी की घटना से दुकानदार व ग्रामीण सहमें*

वाराणसी चोलापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत लगातार हो रही चोरी व लूट की घटना से ग्रामीण व दुकानदारों में डर सा माहौल पैदा हो गया है वही लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी देखने को मिल रहा है जहां कुछ दिन पहले चोरों के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक व कपड़े की दुकान में घुसकर लाखों की चोरी का मामला सामने आया था तो वही पलहीपट्टी चौराहा स्थित मां दुर्गा कलेक्शन साड़ी की दुकान पर दुकानदार से ₹2000 और कपड़ा लेकर चंपत होने का भी मामला सामने आया है । हैरानी की बात तो यह है कि यह पूरी घटना पिकेट बूथ से मात्र 300 मीटर की दूरी पर होने से लोगों का पुलिस के ऊपर से विश्वास ही उठता रहा है तो वही बिना नम्बर बाइक सवार दो युवक के द्वारा हार्डवेयर की दुकान चला रहे छोटे लाल जायसवाल से गरथमा जाने का रास्ता पूछ मोबाइल लूटने का भी ताजा मामला सामने आया है वही छोटे लाल के द्वारा बताया गया कि 2 दिन पहले ही मेरे हार्डवेयर की दुकान में चोरों के द्वारा गल्ले में रखे ₹15 की चोरी भी हो चुकी है । लगातार हो रहे घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष चोलापुर से बात करने पर उनकेे द्वारा बताया गया कि मेरे संज्ञान में सिर्फ चोरी का मामला ही सामने आया है और बाकी की घटना के बारे में जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई की जाएगी।