Siyarammishra Varanasi
चकिया ( चंदौली )
गुरुवार । 18 अक्टूबर 2018
एटीएस वाराणसी और कोतवाली पुलिस ने बुधवार दोपहर बाद ढाई बजे सहदुल्लापुर तिराहे से 3.40 लाख रुपये के नकली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से नकली नोट लेकर किसी को पहुंचाने चकिया आया था । बिहार के पटना के अठमन गोला थाना क्षेत्र निवासी आरोपी हंसराज यादव पर भारतीय मुद्रा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।
क्षेत्राधिकारी कुंअर प्राभात सिंह के बताया कि सूचना के आधार पर एटीएस वाराणसी और कोतवाली पुलिस की टीम ने दोपहर ढाई बजे सहदुल्लापुर तिराहे पर संदिग्ध युवक हंसराज के बैग की तलाशी ली तो दो-दो हजार रुपये के 170 नोट मिले ।
जांच में सभी नोट जाली निकले । पूछताछ में उसने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से बप्पा नामक युवक से नोट लेकर यहां पहुंचाने आया था । बताया कि वह कैरियर का काम करता है । एक बार माल पहुंचाने पर उसे पांच हजार मिलते हैं । हसके पहले भी वह मालदा से नोट यहां पहुंचा चुका है ।

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza