लखनऊ
थाना मड़ियांव गौराभीट निवासी 23 वर्षीय तन्मय मजूमदार कथित प्रेमिका द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से आहत होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। तन्मय मजूमदार की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। शिवानी मजूमदार अपने पति से तलाक लेने के बाद अपने 23 वर्षीय बेटे तन्मय मजूमदार के साथ रह रही थी 25 मई को कथित प्रेमिका द्वारा ब्लैकमेल किए जाने को लेकर तन्मय मजूमदार ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। तन्मय मजूमदार की कथित प्रेमिका पड़ोस की ही रहने वाली है। मां की तहरीर पर मड़ियाव पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-