September 15, 2026

युवक को ब्लैकमेल करने वाले दंपति के ऊपर केस

Spread the love

लखनऊ

थाना मड़ियांव गौराभीट निवासी 23 वर्षीय तन्मय मजूमदार कथित प्रेमिका द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से आहत होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। तन्मय मजूमदार की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। शिवानी मजूमदार अपने पति से तलाक लेने के बाद अपने 23 वर्षीय बेटे तन्मय मजूमदार के साथ रह रही थी 25 मई को कथित प्रेमिका द्वारा ब्लैकमेल किए जाने को लेकर तन्मय मजूमदार ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। तन्मय मजूमदार की कथित प्रेमिका पड़ोस की ही रहने वाली है। मां की तहरीर पर मड़ियाव पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।