मिर्जापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित शिरसी बघेल में गुरुवार की रात एक युवक ने अपनी पत्नी को ईंट पत्थर से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी के मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के शिरसी बघेल गांव निवासी पति शिवपूजन बिंद उम्र 38 वर्ष पिछले एक सप्ताह से मानसिक रूप से विक्षिप्त चल रहा था। जिसने शुक्रवार की रात अपनी पत्नी राजकुमारी बिन्द उम्र 35 वर्ष की ईट पथ्थर से मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद मौके पर आस पास के लोग पहुंचकर उक्त महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन महिला की जान नही बचाई जा सकी। घायल महिला जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गई। मौत के बाद ग्रामीणो की सूचना पाकर मौके पर मामले की छानबीन करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरुप पांडेय, क्षेत्राधिकारी सदर संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात अभय सिंह द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया गया। घटना को अंजाम देने वाले मृतका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद अग्रिम कार्यवाही में लगी हुई बताया जाता है कि मृतका की शादी 18 वर्ष पूर्व हुई थी। जिसके 2 लड़के व 1 लड़की है। पहला लड़का 17 वर्ष का और दूसरा लड़का 12 वर्ष का जबकि लड़की 14 वर्ष की बताई जा रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-