September 15, 2026

अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Spread the love

ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के मझियार गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे मझियार सोठिया मार्ग पर रविवार को एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक के शव को पडा हुआ देखकर गुजर रहे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई और तत्काल इसकी सूचना पीआरवी 112 व प्रभारी निरीक्षक हलिया अमित सिंह को दिया सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मौके पर पंहुचकर शव के आसपास जांच पड़ताल करने में जुट गए वंही शव के शिनाख्त कराने का प्रयास करने लगे लेकिन अगल बगल के गांवों के ग्रामीणों ने शव को शिनाख्त करने से इंकार कर दिया।युवक की साइकिल शव से पचास मीटर की दूरी पर खडी है।युवक के एक पैर में सेफ्टी जुता पहना हुआ है जिसमें तारकोल लगा हुआ है और नीले रंग का शर्ट व काले कलर का पैंट पहना हुआ है जिससे यह प्रतीत होता है कि युवक आसपास में सड़क निर्माण कार्य में पेंटिंग के कार्य में कार्य कर रहा था।शव के आसपास एक देशी शराब की खाली शीशी व माचिस की खाली डिब्बी व एक नमकीन का पाउच मिला है जिसे प्रभारी निरीक्षक ने कब्जे में ले लिया है।शव मिलने की सूचना उच्च अधिकारियों को देते हुए शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गए हैं