September 29, 2026

सुपर साइक्लोन में तब्दील हो गया है ‘अम्फान’

Spread the love

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों की तरफ मुड़ गया है मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 20 मई यानि की आज दोपहर 2:30 तक पश्चिम बंगाल के दीघा दीप बांग्लादेश के हटिया दीप के पास टकरा कर भारी तबाही मचा सकता है। सुपर साइक्लोन में तब्दील हुआ अम्फान लगभग आज दोपहर 2:30 तक लगभग 155 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से टकरायेगा। बंगाल की खाड़ी में उठा अम्फान सुपर साइक्लोन में तब्दील हो चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि निकट आ रहे चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों से कम से कम तीन लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाये गये हैं। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और आगाह किया है कि कोलकाता, हुगली, हावड़ा, दक्षिण और उत्तर 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने कोलकाता और निकटवर्ती इलाकों में 20 मई को सभी संस्थान एवं बाजार बंद करने और लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है।