June 22, 2026

आजमनगर प्रखंड में महिला के साथ अन्याय

Spread the love

जिला कटिहार के आजमनगर प्रखंड में हुई एक महिला के साथ अन्याय लगातार वह महिला न्याय के लिए गुहार लगाती रही अंत तः उन्हें पत्रकारों का सहारा लेना पड़ा महिला का आरोप है प्रेम कुमार पोद्दार 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था हिंदू रीति रिवाज के साथ भगवान को साक्षी मानकर मंदिर में शादी के बाद महिला जब अपनी ससुराल आई आने के पश्चात सास ने बहू के रूप में स्वीकार करने पर मना कर दिया अपने पति के साथ भाड़े के किसी मकान पर रहने लगे पिछले 6 महीनों से इनके पति प्रेम कुमार पोद्दार को उनके माता-पिता शादी के लिए मनाते रहे अंत में वह मान गए शादी के लिए जब यह बात उनकी पत्नी को पता चला तो वह अपने पति से सारी सच्चाई का जायजा लेने लगी अंत में प्रेम कुमार पोद्दार ने अपनी पत्नी से कहा कि आप मेरे घर आ जाइए जो होगा मैं संभाल लूंगा पति की यह बात सुनकर महिला अपनी ससुराल आ गई तो पूछा गया क्यों यहां आई है महिला का जवाब मुझे बुलाया गया है इस बात पर घर के सभी सदस्यों ने मिलकर उस महिला के साथ मारपीट की उनके पति ने भी उनका साथ नहीं दिया अंत में जान  बचाकर महिला वहां से आजमनगर थाना पहुंचकर उन्होंने अपनी एफ आई आर दर्ज कराई जिसका केस संख्या 97/20 है