वाराणसी। जिले में कोरोनावायरस का कहर लगातार जारी है। कोरोना के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है। वाराणसी में कोरोना से अब तक कुल 3 मौतें हुई हैं वही कुल संक्रमितों की संख्या 93 हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक 13 मई को 73 वर्षीय मरीज को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीएचयू में भर्ती करवाया गया था। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि वह बीपी के पेशेंट थे और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। डीएम ने बताया कि भर्ती के समय से वो आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे। जिसके बाद शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गयी।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ