वाराणसी। जिले में कोरोना वायरस से मौत का दूसरा मामला सामने आया है। इसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। वाराणसी में संक्रमित कुल लोगों की संख्या 90 है। जिसके बाद एक और व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
गौरतलब है कि इससे पूर्व में भी कोरोना से गंगापुर में एक मौत हो चुकी है। जिसके बाद मौत का यह दूसरा मामला है। जानकारी के मुताबिक लल्लापुरा क्षेत्र की 58 वर्षीय महिला की कोरोनावायरस मौत हो चुकी है। 58 वर्षीय मृत महिला मरीज का संबंध लल्लापुरा हॉटस्पॉट से है। यह मरीज 4 मई को बीएचयू सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराई गई थी। पिछले 15 वर्षों से मरीज डायबिटीज हाइपरटेंशन व हाइपोथाइरॉएडिज्म की बीमारी से ग्रसित थी। इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक मरीज सेवेयर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन की श्रेणी में इलाज के लिए भर्ती हुई थी। भर्ती के बाद से ही मरीज के लिए लगातार आवश्यक ऑक्सीजन कंसंट्रेशन बनाए रखने के साथ उपरोक्त बीमारियों का भी इलाज किया जा रहा था।
वाराणसी में अब तक 90 लोगों को संक्रमित किया है जिसमें 55 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 33 है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ