वाराणसी। जिले में कोरोना से मारने का आंकड़ा 2 हो चुका है। पूर्व में गंगापुर निवासी की मौत के बाद गुरुवार को लल्लापुरा क्षेत्र की महिला की भी मौत हो गई। जिसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं गुरुवार को ही कोरोना की जांच कराने के लिए लाइन में खड़े एक व्यक्ति की भी मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक ईएसआई अस्पताल के बाहर कोरोना वायरस की जांच के लिए लोगों की लंबी कतार लग रही है। प्रवासी मजदूरों के जिले में आने के बाद यह आदेशित किया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति अपना जांच कराएगा। जिसके बाद लोग घंटों इंतजार कर कोरोना की जांच करवा रहे हैं। अस्पताल के बाहर कड़ी धूप में लोग घंटों खड़े रह रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को जांच करवाने पहुंचे एक शख्श को मिर्गी का दौरा पड़ा और वह अचानक गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फिलहाल मृतक के शव का सेंपलिंग भी किया है। डीएम वाराणसी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मृतक के अंदर कोरोना का कोई लक्षण नही था। मृतक व्यक्ति 2 दिन पूर्व ही गांव आया था और प्रोटोकॉल के मुताबिक जांच करवाने पहुंचा था। परिजनों को शव सौप दिया गया है और अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर होगा।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ