वाराणसी। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 17 मई तक सरकार ने लॉक डाउन किया है। वहीं संक्रमित मरीजों का आंकड़ा देश में 50 हजार के पार है। जिनमे से कुछ लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं वाराणसी में भी संक्रमित मरीजों की संख्या 77 हो गयी है। इसमें से 20 तो ठीक हो चुके हैं जबकि 1 व्यक्ति की मौत हो गयी है। बुधवार को जिले के सीएमओ की तरफ से बताया गया कि 8 लोग वाराणसी में बुधवार को डिस्चार्ज किये गए हैं जबकि 1 गाजीपुर का है और 7 लोग वाराणसी के। सीएमओ की गुरुवार की रिपोर्ट में बताया गया कि वाराणसी के 21 लोग ठीक हो चुके हैं, लेकिन एक जो और ठीक हुआ उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया। दरअसल इस व्यक्ति की रिपोर्ट 6 मई को ही नेगेटिव आ गई थी। बुधवार को जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीबी सिंह ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया था कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से 8 लोगों को डिस्चार्ज किया जा रहा है जिसमे 1 व्यक्ति गाजीपुर का है जबकि 7 लोग पितरकुंडा और मदनपुरा के हैं। लेकिन इसके बाद गुरुवार को जो प्रेस रिलिज जारी हुई उसमें वाराणसी के 21 लोग के ठीक होने की बात सामने आई। इसी बीच जानकारी मिली है कि दवा व्यवसाई की रिपोर्ट भी 6 मई को नेगेटिव आ गयी थी। लेकिन रसूखदार होने के कारण उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई, क्योंकि उसके ऊपर मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वो भी गंभीर धाराओं में। इस संबंध में जब नेशनल विजन ने सीएमओ का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है। शुक्रवार को मंडुआडीह पुलिस ने रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद दवा व्यवसाई को अपने साथ अस्पताल से लेकर चली गई है। आरोपों के मुताबिक 20 अप्रैल को दवा व्यवसाई की जांच की गई जिसके बाद उसे घर में रहने को कहा गया। लेकिन उसे वीआईपी पास जारी हुआ था और वो शहर में घूम घूम कर लोगों को राहत सामग्री बांटने लगा। या यूं कहें तो कोरोना बीमारी बांटने लगा। क्योंकि उसके कांटेक्ट से करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद दवा व्यवसाई के ऊपर मुकदमा दायर किया गया है।
शासन में अच्छी पकड़ होने के कारण उसकी रिपोर्ट 6 मई को ही नेगेटिव आने के बाद भी सीएमओ द्वारा जारी प्रेस रिलीज में उसका नाम नहीं मिला। इससे यह साबित होता है कि अधिकारियों में उसकी अच्छी पकड़ है। हांलाकि बावजुद इसके शुक्रवार को मंडूआडीह पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ