रविवार के दिन कोरोना योद्धाओं के सम्मान में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने लाल बहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फूलों के साथ उड़ान भरा और शहर के COVID-19 अस्पताल के ऊपर फूलों की बरसात की। जिले में कुल 4 ऐसे अस्पताल हैं जहां इस खतरनाक वायरस से लड़ने के लिए डॉक्टर दिन रात मेहनत कर रहे हैं और बीमारी को मात दे रहे हैं। जिले के पंडित दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल जिला चिकित्सालय, ईएसआई अस्पताल, बीएचयू सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल और सर सुंदरलाल हॉस्पिटल के ऊपर फूलों की बरसात की गई। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि फूलों की बरसात कोरोना योद्धाओं के सम्मान में और मरीजों के हौसलाफजाई के लिए किया गया है।
जिलाधकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि इन चारों अस्पतालों पर पुष्प वर्षा के लिए जिला प्रशासन ने 400 किलो फूलों की पत्तियों की व्वयस्था की थी। एयरफोर्स के योगदान से जिले के कोविड-19 अस्पतालों पर फूलों की बारिश की गई है। इससे डॉक्टरों के प्रति आभार जताया गया है तो वहीं मरीजों की हौसलाफजाई भी की गई है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ