
वाराणसी। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जिस तरह से लोगों की सेवा की है वह काबिले तारीफ है। ये सभी लोग कोरोना योद्धाओं के रूप में लोगों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे ही कोरोना योद्धाओं के सम्मान में और कोरोना से पीड़ित मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। कोरोना योद्धाओं के ऊपर फूलों की बरसात करने की तैयारी चल रही।
कोरोना योद्धाओं के सम्मान में हेलीकॉप्टर द्वारा फूलों की बरसात की जाएगी। जानकारी देते हुए वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह 10:00 से 11:00 के बीच एयर फोर्स के दो हेलीकॉप्टर द्वारा कोविड-19 हॉस्पिटल पर फूल बरसाए जाएंगे। जिसके लिए जिला प्रशासन ने 400 किलो फूलों की व्यवस्था की है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर बाबतपुर से उड़ान भरेंगे और शहर में आएंगे। जिले के 4 हॉस्पिटल बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सर सुंदरलाल हॉस्पिटल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय और ईएसआई हॉस्पिटल पर फूलों की बरसात की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि यह डॉक्टरों के सम्मान में और कोरोना मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ