June 22, 2026

60 घंटे साईकिल चलाकर नौ मजदूर जमशेदपुर पहुंचे।

Spread the love

लॉकडाउन के बीच ओडिशा के सुकिंदा थाना क्षेत्र के मंगलपुर से लगातार 60 घंटे साईकिल चलाकर नौ मजदूर जमशेदपुर पहुंचे। इनमें आठ मजदूर पटमदा प्रखंड के गेंगाड़ा और एक मजदूर हुडुंगबिल का रहने वाला है।
सभी मजदूरों को बांगुडदा स्थित मध्य विद्यालय में क्वारंटाइन में रखा गया है। ओडिशा से वापस आने वाले मजदूरों में संदीप महतो, मनोज महतो, सनातन महतो, विनोद महतो, उत्तम महतो, धीरेंद्रनाथ महतो, प्रदीप महतो और जन्मेंजय महतो शामिल हैं।
काम हो गया ठप, पैसे खत्‍म होने की वजह से हो गए थे परेशान संदीप महतो ने बताया कि सभी मजदूर सिविल का काम करते थे। कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के बाद उनका काम बंद हो गया। काम बेद होने के बाद संवेदक ने उन्हें खाना देना बंद कर दिया। कहा काम ही नहीं हो रहा तो खाना कहां से दें। अपने पैसों से इतने दिनों तक गुजर-बसर करने के बाद जब सभी के पास रुपये खत्म होने लगे। इसके बाद सभी ने एकसाथ मिलकर वापस घर आने का फैसला किया। इसके बाद साईकिल से ही घर वापसी के लिए निकल पड़े। सभी 29 अप्रैल को सुबह चार बजे निकले थे, सभी एक मई की शाम को जमशेदपुर के डिमना लेक पहुंचे।
पांच साइकिल से पहुंचे नौ लोग मजदूरों के घर आने के लिए साईकिल के अलावा कोई दूसरा साधन नहीं था। नौ लोगों में से पांच के पास ही साईकिल था। सभी ने पांच साईकिल से ही घर जाने का निर्णय लिया और चार साईकिल पर दो-दो लोग सवार होकर ओडिशा से निकले। कुछ खाने-पीने की सामग्री और अपने सभी सामान के साथ निकले मजदूरों को रास्तें में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। रास्ते में इन्हें कई जगहों पर पुलिस ने रोका, इसके बाद पूछताछ कर छोड़ दिया। बांगुडदा स्थित मध्य विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए मजदूर खगेन महतो ने कराया मजदूरों को भोजन
ओडि़शा से अपने घर लौटने के दौरान मजदूरों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता खगेन महतो से संपर्क किया। मजदूरों के डिमना पहुंचने पर खगेन महतो ने सभी को भोजन कराया और इसकी सूचना पटमदा के प्रखंड विकास पदाधिाकरी शंकराचार्य सामड़ और कमलपुर थाना को दिया। इसके बाद वाहन से सभी मजदूरों को बांगुड़दा भेजा। मजदूरों को भोजन कराने के दौरान झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष समीर महतो, दयाल महतो, रमेश मुर्मू, अनिल व कमलेश आदि मौजूद थे।